RCB vs GT: IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स का कैसा है रिकॉर्ड?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आरसीबी ने अब तक आईपीएल में 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे 7 में जीत और 10 में हार मिली है। उसका जीत प्रतिशत 41.18 है। वहीं गुजरात टाइटन्स अब तक 6 बार प्लेऑफ मैच खेल चुकी है। इनमें से 3 में उसे जीत और 3 में हार मिली है। उसका जीत प्रतिशत 50 है यानी इस मामले में उसका पलड़ा थोड़ा भारी है।

RCB vs GT: IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स का कैसा है रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर 1 में मंगलवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने शीर्ष पर रहते हुए लीग स्टेज खत्म किया और जीटी दूसरे नंबर रही थी। दोनों टीमें एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं। आइए नजर डालते हैं दोनों टीमों के आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में अब तक के प्रदर्शन पर।

RCB 11वीं तो GT चौथी बार प्लेऑफ में

आरसीबी आईपीएल में अब तक 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स चौथी बार प्लेऑफ में है। खास बात ये है कि गुजरात टाइटन्स का ये पांचवां ही सीजन है। सिर्फ एक बार को छोड़कर हर बार वह प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं आरसीबी अब तक हुए हर आईपीएल सीजन में खेली है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अब तक 17 प्लेऑफ में 7 में जीती है आरसीबी

आरसीबी अब तक आईपीएल में 17 प्लेऑफ मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 में उसे जीत मिली है और 10 में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में उसका जीत प्रतिशत 41.18 है। प्लेऑफ में टीम का सर्वोच्च स्कोर 2025 रन है। आरसीबी अब तक 4 बार- 2009, 2011, 2016 और 2025 में आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है। शुरुआती तीनों फाइनल में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन पिछली बार वह आखिरकार खिताब जीतने में कामयाब हुई थी।

6 प्लेऑफ में से 3 में मिली है जीटी को जीत

2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने इससे पहले तक प्लेऑफ के 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 3 में उसे जीत मिली है जबकि 3 में हार मिली है। उसका जीत प्रतिशत 50 है। यानी प्लेऑफ में जीत प्रतिशत के मामले में गुजरात टाइटन्स का आरसीबी पर पलड़ा थोड़ा भारी है। वह 2022 में अपने पहले ही सीजन में न सिर्फ फाइनल में पहुंची थी बल्कि खिताब भी जीता। उसके अगले साल 2023 के सीजन में भी जीटी फाइनल में पहुंची। हालांकि बारिश से प्रभावित खिताबी मुकाबले में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में वह प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही लेकिन 2025 में टीम फिर से प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि तब एलिमिनेटर में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

हेड टु हेड

आरसीबी और गुजरात टाइटन्स की आपसी टक्कर की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 4 बार आरसीबी को जीत मिली है। 4 बार ही गुजरात टाइटन्स को भी जीत मिली है। दोनों के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी का सर्वोच्च स्कोर 206 रन है और न्यूनतम स्कोर 155 रन है। वहीं आरसीबी के खिलाफ जीटी का सर्वोच्च स्कोर 205 रन है और न्यूनतम स्कोर 147 रन है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।