RCB vs GT क्वालिफायर 1: आईपीएल प्लेऑफ मैचों में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
किंग कोहली ने अब तक आईपीएल में 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ 396 रन हैं और उनका औसत सिर्फ 26.4 का है। प्लेऑफ मुकाबलों में एक बार वह खाता तक नहीं खोल पाए हैं और सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े को पार कर पाए हैं।

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स की भिड़ंत होने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस मैच को जीतकर सीधे फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी। वैसे इस मैच में हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 के रूप में एक और मौका मिलेगा। आरसीबी को इस मैच में अपने धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली से काफी उम्मीदें होंगी। 37 साल के किंग कोहली ने इस सीजन में अब तक 14 पारियों में 50 से ज्यादा के औसत और 163.82 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं। हालांकि प्लेऑफ मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड आरसीबी की चिंता बढ़ा सकता है।
विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में अब तक 281 मैचों में 9218 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 67 अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल में उनका औसत 40.07 का है और स्ट्राइक रेट 134.39 का है। हालांकि, बात जब प्लेऑफ मुकाबलों की आती है तो विराट कोहली का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं है।
किंग कोहली ने अब तक आईपीएल में 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ 396 रन हैं और उनका औसत सिर्फ 26.4 का है। प्लेऑफ मुकाबलों में एक बार वह खाता तक नहीं खोल पाए हैं और सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े को पार कर पाए हैं।
आरसीबी ने 18 साल के इंतजार के बाद पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। तब क्वालिफायर 1 में विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाए थे। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ ही फाइनल में उन्होंने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
विराट कोहली 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ क्वालिफायर 1 में खाता तक नहीं खोल पाए थे। आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में किंग कोहली की सबसे बड़ी पारी नाबाद 70 रन की है जब उन्होंने 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर 1 में खेली थी। ये प्लेऑफ में उनका पहला अर्धशतक था। विराट कोहली ने उसके बाद 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में भी अर्धशतक जड़ा था। उस मैच में कोहली ने 54 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी फाइनल नहीं जीत सकी थी।
विराट कोहली का आईपीएल प्लेऑफ में अबतक प्रदर्शन
विपक्षी टीम- प्लेऑफ मैच (वर्ष), रन
सीएसके- सेमीफाइनल ( 2009), 24 नाबाद
डेक्कन चार्जर्स- फाइनल (2009), 7 रन
मुंबई इंडियंस- सेमीफाइनल (2010), 9 रन
चेन्नई सुपर किंग्स- क्वालिफायर 1 (2011), 70 नाबाद
मुंबई इंडियंस- क्वालिफायर 2 (2011), 8 रन
सीएसके- फाइनल (2011), 35 रन
राजस्थान रॉयल्स- एलिमिनेटर (2015), 12 रन
सीएसके- क्वालिफायर 2 (2015), 12 रन
गुजरात लॉयंस- क्वालिफायर 1 (2016), 0 रन
सनराइजर्स हैदराबाद- फाइनल (2016), 54 रन
सनराइजर्स हैदराबाद- एलिमिनेटर (2020), 6 रन
केकेआर- एलिमिनेटर (2021), 39 रन
लखनऊ सुपर जॉइंट्स- एलिमिनेटर (2022), 25 रन
राजस्थान रॉयल्स- क्वालिफायर 2 (2022), 7 रन
राजस्थान रॉयल्स- एलिमिनेटर (2024), 33 रन
पंजाब किंग्स- क्वालिफायर 1 (2025), 12 रन
पंजाब किंग्स- फाइनल (2025), 43 रन
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



