चिन्नास्वामी में आज होगी RCB vs GT भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? देखें पिच रिपोर्ट
RCB vs GT Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस जीटी मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

RCB vs GT Pitch Report: डिफेंडिंग चैंपिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस जीटी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में आरसीबी 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। वहीं जीटी 6 में से तीन जीत के साथ 7वें नंबर पर है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच हारकर यहां पहुंची है। आईए एक नजर आरसीबी वर्सेस जीटी मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
RCB vs GT पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आम तौर पर हाई-स्कोरिंग, बैटर-फ्रेंडली पिच होती है, जिसमें छोटी बाउंड्री होती हैं, जिससे अक्सर 190-200 से ज्यादा का स्कोर बनता है। ओस बाद में बैटिंग करने वाली टीम की मदद कर सकती है, जिससे बाद के स्टेज में बॉलिंग मुश्किल हो जाएगी। चिन्नास्वामी में यह इस सीजन का आखिरी मैच है, पिछले चार मुकाबलों में यहां तीन बार टीमें चेज करते हुए जीती है। ऐसे में आज आरसीबी वर्सेस जीटी मैच में भी रजत पाटीदार और शुभमन गिल की नजरें टॉस जीतकर फील्डिंग करने पर होगी।
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 104
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 44 (42.31%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 56 (53.85%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 56 (53.85%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (42.31%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 4 (3.85%)
हाईएस्ट स्कोर- 287/3
लोएस्ट स्कोर- 82
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 186/3
हर विकेट पर औसत रन- 28
हर ओवर पर औसत रन- 8.87
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 167.26
RCB vs GT हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल हेड टू हेड में काफी कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों का आमना सामना अभी तक कुल 6 बार हुआ है, जिसमें आरसीबी और जीटी दोनों ने तीन-तीन जीत दर्ज की है। आज देखना होगा कि कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब रहती है।
RCB vs GT स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



