RCB vs GT Pitch Report: क्वालीफायर 1 में गेंदबाज मचाएंगे कोहराम या बल्लेबाज दिखाएंगे बाहुबल? ये है पिच रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RCB vs GT Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटन्स क्वालीफायर 1 मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा। यहां रन खूब बनते हैं, लेकिन तेज गेंदबाज ठंडे मौसम का फायदा भी उठाते हैं। ऐसे में पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए।

Dharamsala Pitch Report IPL

RCB vs GT Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटन्स क्वालीफायर 1 मैच आज धर्मशाला में खेला जाना है। जीतने वाली टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलेगी। एक तरह किंग कोहली होंगे, तो दूसरी तरफ प्रिंस गिल होंगे। धर्मशाला में फैंस को एक दमदार मैच देखने को मिलेगा। यहां रन खूब बनते हैं, लेकिन तेज गेंदबाज ठंडे मौसम का फायदा भी उठाते हैं। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए कि यहां गेंदबाज कोहराम मचाएंगे या फिर बल्लेबाज अपना बाहुबल दिखाएंगे?

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 17 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मैचों का नतीजा यहां निकला है। 10 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि सात मैचों में रन चेज करते हुए टीमों ने जीत हासिल की है। पहाड़ों से घिरे हुए इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है, लेकिन बल्लेबाज भी यहां अपनी धाक जमाते हुए आपको नजर आएंगे। टॉस की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम 8 मैच यहां जीती है और हारने वाली टीम 9 मैच जीती है तो टॉस की भूमिका रिकॉर्ड्स में कोई खास नजर नहीं आती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल में धर्मशाला में पहली पारी का औसत स्कोर 192 के करीब है, जो दर्शाता है यहां खूब रन बनते हैं। वैसे तो 2010 से यहां मुकाबले खेले जा रहे हैं। ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर के रूल को जोड़ लें तो औसत स्कोर 200 के पार होगा। वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर यहां घटकर 167 के करीब का रह जाता है। इससे कहा जा सकता है कि रन चेज यहां आसान नहीं होती। ओस का भी फायदा बल्लेबाजों को नहीं मिलता है, क्योंकि पिच से अच्छी खासी मदद पेसर्स को मिलती है।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 9.18 का इकॉनमी रेट यहां औसतन गेंदबाजों को रहता है, जबकि विकेट लेने के लिए करीब 29 रनों का इंतजार करना पड़ता है। पेसर्स को यहां करीब 76 फीसदी विकेट मिलते हैं और स्पिनरों के विकेट लेने का प्रतिशत 24 के आसपास है। यहां तक कि यहां 20-20 ओवर कप्तान तेज गेंदबाजों से ही निकलवाना पसंद करते हैं। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों को भी कई बार यहां ओवर नहीं दिया जाता है। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों पर हार-जीत का जिम्मा रहेगा। दोनों के पास ताकतवर पेस अटैक है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।