RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने फाइनल में की एंट्री
आरसीबी ने जीटी को 92 रनों से रौंदकर फाइनल में एंट्री की है। सिराज (5) जीटी की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। प्रसिद्ध ने नाबाद 6 रन बनाए।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 फाइनल धमाकेदार एंट्री मारी है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के 92 रनों से परखच्चे उड़ाकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर 255 रनों का ऐतिहासिक टारगेट दिया। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई। जीटी की ओर से सर्वाधिक रन राहुल तेवितया (43 गेंदों में 68) ने बनाए। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और रासिख सलाम ने दो-दो विकेट लिए। जीटी के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। जीटी अब 29 मई को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से टकराएगी। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
गुजरात ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया। साई सुदर्शन 9 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जैकब डफी द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में हिट विकेट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने चौथे ओवर में कप्तान शुभमन गिल (7 गेंदों में 2) को बोल्ड किया। रासिख सलाम ने छठे ओवर में निशांत सिंधू (3 गेंदों में 5) और जेसन होल्डर (0) को अपने जाल में फंसाया। पावरप्ले में गुजरात ने पांच विकेट गंवाए और 51 रन जोड़े। जीटी को छठा झटका वॉशिंगटन सुंदर (8 गेंदों में 8) के रूप में लगा। उन्हें डफी ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा। डफी ने 11वें ओवर में राशिद खान (9 गेंदों में 8) का शिकार किया। क्रुणाल पांड्या ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (5 गेंदों में 9) को आउट किया। तेवतिया ने मोहम्मद सिराज के साथ नौवें विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप की। तेवतिया को भुवी ने 19वें ओवर में अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने सिराज (5) को आउट कर जीटी की पारी को समेटा।
इससे पहले, आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करने के बाद पांच चौके और 9 छक्के मारे। आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वेंकटेश अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 7 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बटोरे। उन्हें कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में आउट किया। वेंकटेश ने विराट कोहली के साथ 21 रनों की साझेदारी की। इसके बाद, कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के सात मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप की।
कोहली और पडिक्कल को जेसन होल्डर ने नौवें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। कोहली ने 25 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के दम पर 43 रन जोड़े। पडिक्कल ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच चौके आए। कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने चौथे विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप की और आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रबाडा ने 17वें ओवर में क्रुणाल को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 28 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जिसें पांच चौके और दो सिक्स हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 18वें ओवर में टिम डेविड (5 गेंदों में 4) का शिकार किया। पाटीदार ने जितेश शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 40 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। जितेश ने 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए।
GT: 162/10 (19.3 ओवर)
RCB: 254/5 (20 ओवर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने फाइनल में की एंट्री
आरसीबी ने जीटी को 92 रनों से रौंदकर फाइनल में एंट्री की है। सिराज (5) जीटी की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। प्रसिद्ध ने नाबाद 6 रन बनाए।
RCB vs GT Live Score: तेवतिया लौटे पवेलियन
राहुल तेवतिया 43 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में आउट किया। तेवतिया जीटी की ओर से आउट होने वाले नौवें प्लेयर हैं।
RCB vs GT Live Score: राहुल तेवतिया ने ठोकी फिफ्टी
जीटी हार की कगार पर है लेकिन राहुल तेवतिया ने फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने 33 गेंदों में पचासा बनाया। यह उनका आईपीएल में दूसरा अर्धशतक है।
RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को चाहिए 132 रन
12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 123/8 है। जीटी को अंतिम 30 गेंदों में 132 रनों की जरूरत है। राहुल तेवतिया 26 गेंदों में 37 और मोहम्मद सिराज 10 गेंदों में पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RCB vs GT Live Score: राशिद-रबाडा भी हुए आउट
जीटी का सातवां विकेट राशिद खान के तौर पर गिरा है। उन्होंने 9 गेंदों में 8 रन बनाए। राशिद को डफी ने 11वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। तेवतिया का साथ देने के लिए कगिसो रबाडा आए हैं। क्रुणाल ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (5 गेंदों में 9) को आउट किया
RCB vs GT Live Score: सुंदर बने डफी का शिकार
वॉशिंगटन सुंदर को जैकब डफी ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। सुंदर ने 8 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बटोरे। उन्होंने एक चौका लगाया। राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर हैं।
RCB vs GT Live Score: पावरप्ले में गुजरात की आधी टीम ढेर
पावरप्ले में गुजरात की आधी टीम ढेर हो गई है। रासिख सलाम ने छठे ओवर में निशांत सिंधू (3 गेंदों में 5) को कॉट एंड बोल्ड किया। वहीं, सलाम ने जेसन होल्डर को हेजलवुड के हाथों लपकवाया। होल्डर का खाता नहीं खुला। वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया अब क्रीज पर हैं।
RCB vs GT Live Score: बटलर को हेजलवुड ने भेजा पवेलियन
गुजरात टाइटंस की पावरप्ले में हालत खस्ता हो गई है। जोस बटलर को जोश हेजलवुड ने पांचवें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 11 गेंदों में 29 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले।
RCB vs GT Live Score: सुदर्शन और गिल हुए फ्लॉप
शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्वलीफायर-1 में फ्लॉप रहे। सुदर्शन ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। वह जैकब डफी द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में हिट विकेट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने चौथे ओवर में गिल (7 गेंदों में 2) को बोल्ड किया। जोस बटलर 15 और निशांत सिंधू 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी हुई शुरू
गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो गई है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की नजर जीटी को दमदार शुरुआत दिलाने पर होगी। जैकब डफी ने पहले ओवर में 11 रन खर्च किए। सुदर्शन ने दो चौके लगाए और सिंगल लिया। गिल ने डबल निकाला।
RCB vs GT Live Score: जीटी को मिला 255 का टारगेट
आरसीबी ने जीटी के सामने 255 रनों का टारगेट रखा है। पाटीदार 93 और जितेश 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
RCB vs GT Live Score: डेविड बने प्रसिद्ध का शिकार
आरसीबी की आधी टीम ढेर हो गई है। टिम डेविड 18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। उन्होंने पांच गेंदों में चार रन बनाए। पाटीदार 68 रन बनाकर टिके हैं।
RCB vs GT Live Score: क्रुणाल चूके, पाटीदार ने ठोकी फिफ्टी
क्रुणाल पांड्या फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। उन्हें रबाडा ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने कप्तान पाटीदार के संग चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। पाटीदार ने 21 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट किया। यह उनका मौजूदा सीजन में पांचवां अर्धशतक है।
RCB vs GT Live Score: कुलवंत ने ओवर में लुटाए 28 रन
कुलवंत खेजरोलिया ने 15वें ओवर में 28 रन लुटाए, जिससे आरसीबी को मोमेंटम मिल गया। आरसीबी का स्कोर 168/3 पर पहुंच गया है। क्रुणाल 35 और कप्तान पाटीदार 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs GT Live Score: 12 ओवर में 125 रन बटोरे
12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 125/3 है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 13 रन दिए, जिसमें क्रुणाल ने चौका और छक्का जमाया। क्रुणाल 19 और पाटीदार 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RCB vs GT Live Score: कोहली-पडिक्कल एक ओवर में आउट
जेसन होल्डर ने नौवें ओवर में आरसीबी को डबल झटका दिया है। उन्होंने दूसरी गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड किया। कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। होल्डर ने चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को विकेट के पीछे कराया। पडिक्कल ने 19 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 30 रन जुटाए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। कप्तान रजत पाटीदार का साथ देने के लिए क्रुणाल पांड्या आए हैं।
RCB vs GT Live Score: पावरप्ले हुआ समाप्त
आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 76 रन जोड़े। कोहली ने छठे ओवर में रबाडा की कुटाई की। उन्होंने पहली, तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर 14 रन बटोरे। कोहली 34 और पडिक्कल 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने छुआ 50 का आंकड़ा
चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 50/1 है। रबाडा ने चौथे ओवर में 18 रन लुटाए। उन्हें देवदत्त पडिक्कल ने आड़े हाथ लेते हुए लगातार चीन चौके ठोके। कोहली के बल्ले से भी एक चौका आया। पडिक्कल 17 और कोहली 14 रन बनाकर टिके हैं।
RCB vs GT Live Score: वेंकटेश बने रबाडा का शिकार
वेंकटेश अय्यर 7 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का मारा। कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वेंकटेश को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RCB vs GT Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी हुई शुरू
आरसीबी की पारी का आगाज हो गया है। विराट कोहली और वेंकटेश बल्लेबाजी करने उतरे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जीटी के बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए। वेंकटेश तीन चौकों समेत 13 रन बटोरे जबकि कोहली ने सिंगल लिया।
RCB vs GT Live Score: दोनों टीमों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
RCB vs GT Live Score: टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रजत?
टॉस गंवाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि सच कहूं तो विकेट काफी अच्छा लग रहा है। यह काफी हार्ड है। गेंद यहां बल्ले पर अच्छे से आएगी। मुझे लगता है कि यह 40 ओवर में नहीं बदलेगा। इसलिए हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाने और जीटी को प्रेशर में रखने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि पहला क्वालिफायर जीतकर सीधे फाइनल में जाने अच्छा है। हालांकि, हम एक बार में एक गेम पर ध्यान दे रहे हैं। हम इस गेम में अपना बेस्ट देंगे।
RCB vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात ने धर्मशाला में टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जीटी के कप्तान गिल ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। ओस फैक्टर ै। धर्मशाला दुनिया के सबसे सुंदर ग्राउंड में से एक है।
RCB vs GT Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-1 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए सात बजे मैदान पर मौजूद होंगे। आज हाई स्कोरिंग मुकाबला देखना को मिल सकता है।
RCB vs GT Live Score: इन्हें भुवी से बचकर रहना होगा!
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को बचकर रहना होगा। उन्होंने टी20 में बटलर को नौ बार और गिल को पांच बार आउट किया है। उन्होंने पिछले मैच में जीटी के 'बिग थ्री' का शिकार किया था। भुवी के पास फिलहाल पर्पल कैप है। उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं।
RCB vs GT Qualifier 1 Live: दोनों टीमों की संभावित XII:
आरसीबी की संभावित XII: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा/जैकब डफी।
जीटी की संभावित XII: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
RCB vs GT Qualifier 1 Live: क्या फिल सॉल्ट को मिलेगा चांस?
जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं। फिल सॉल्ट आरसीबी से जुड़ गए हैं। उंगली की चोट का इलाज कराने के बाद वापस लौटे सॉल्ट विशेष रूप से प्लेऑफ में खेलने के लिए आए हैं। इससे आरसीबी की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। मैच से पहले सॉल्ट के बारे में कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ''वह फिट है। वह डॉक्टर की देखरेख में भी हैं। वह कुछ ड्रिल भी कर रहे । हमने अभी तक अपनी प्लेइंग 11 तय नहीं की है।" हालांकि, उन्होंने सॉल्ट को क्वालीफायर-1 में उतारने का कोई वादा नहीं किया।
RCB vs GT Qualifier 1 Live: 220 से 250 का स्कोर सुरक्षित नहीं
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि आईपीएल में लगातार 200 से अधिक रन बनने के दौर में गेंदबाजों के लिए प्रभावी बने रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। पाटीदार ने पहले क्वालीफायर मुकाबले की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और यह स्थिति खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं, मैदानों की बाउंड्री छोटी हैं और ओस भी बड़ी भूमिका निभाती है। खासकर तेज गेंदबाजों के लिए छोटी सी गलती भी छह रन में बदल जाती है।"
RCB vs GT Qualifier 1 Live: हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर है। दोनों ने आईपीएल में आपस में कुल आठ मैच खेले हैं। आरसीबी और जीटी ने चार-चार मैचों में जीत दर्ज की है। आरसीबी और जीटी का मौजूदा सीजन में दोनों का दो बार आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को हराया।
RCB vs GT Qualifier 1 Live: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया।
RCB vs GT Qualifier 1 Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह,मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।