IPL में 300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, उनसे पहले दो बैटर कौन?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली ने पारी का पहला छक्का लगाते ही आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली ने पारी का पहला छक्का लगाते ही आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इस लीग में 300 से अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और रोहित शर्मा के नाम है।
क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले ही कर चुके हैं ऐसा
आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 छक्के जड़ने का कीर्तिमान क्रिस गेल ने स्थापित किया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इन दोनों के बाद अब किंग कोहली भी इस सिक्स हिटिंग लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। क्रिस गेल ने साल 2009 से लेकर 2021 तक कुल 142 आईपीएल मैच खेले, जिसकी 141 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 357 छक्के जड़े जोकि आज भी रिकॉर्ड है। उनके इस कारनामे तक कोई बल्लेबाज पहुंच भी पाएगा कहना मुश्किल है। वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 2008 से लेकर अब तक कुल 276 मैच खेले हैं, जिसकी 271 पारियों में 310 छक्के जड़े हैं। इस सूची में अब विराट कोहली का नाम शुमार हो गया है। किंग कोहली ने 2008 से अब तक कुल 274 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसकी 266 पारियों में 303 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आज के मैच में चार छक्के जड़े।
आईपीएल के इतिहास में 300 से अधिक छक्के लगाने वाले बैटर
क्रिस गेल- 141 पारियों में 357 छक्के
रोहित शर्मा- 271 पारियों में 310 छक्के
विराट कोहली- 266 पारियों में 303 छक्के*
81 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए किंग कोहली
पारी का 8वां ओवर डालने आए राशिद खान के ओवर में विराट कोहली ने छक्का जड़कर आईपीएल के इतिहास में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आज के मैच में 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर को दो बैक टू बैक छक्के मारने के बाद कोहली के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा गेंद पर लगा और वे बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद कोहली काफी नाखुश दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 से अधिक का रहा। इस शानदार पारी के कारण विराट कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी आ गए हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



