RCB vs GT क्वालीफायर-1 कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लीजिए यह जरूरी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1- आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर की तस्वीर साफ हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें लीग स्टेज टॉप-2 में फिनिश करने में कामयाब रही है।

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, मगर इस हार के बावजूद आरसीबी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने 14 में से 9 मैच जीते और उनके खाते में 18 अंक है। इतने ही पॉइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं 18 पॉइंट्स के ही साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे पायदान पर है। आरसीबी और जीटी नेट रन रेट के चलते लीग स्टेज का अंत टॉप-2 में करने में कामयाब रही। आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 की तस्वीर साफ हो गई है। आईए जानते हैं आरसीबी वर्सेस जीटी क्वालीफायर-1 कब और कहां खेला जाना है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RCB vs GT आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 कब खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मंगलवार, 26 मई को खेला जाएगा।

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Qualifier 1 कहां खेला जाएगा?

आरसीबी वर्सेस जीटी आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs GT आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 की टाइमिंग क्या है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Qualifier 1 टीवी पर और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव?

आरसीबी वर्सेस जीटी आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं RCB vs GT ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप डिज्नी प्लस जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। IPL 2026 से जुड़ी तमाम खबरों और लाइव स्कोर के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के आईपीएल 2026 पेज पर भी विजिट कर सकते हैं।

RCB vs GT स्क्वॉड-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आईपीएल 2026 (IPL 2026)RCB vs GT क्वालीफायर-1 कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लीजिए यह जरूरी डिटेल्स