IPL 2026 फाइनल संभावित Playing 11, इन खिलाड़ियों पर आखिरी दांव लगा सकती हैं दोनों टीमें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

GT vs RCB IPl final Playing 11: अहमदाबाद में आज होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इसके बारे में आप जान लीजिए। 

IPL 2026 फाइनल संभावित Playing 11, इन खिलाड़ियों पर आखिरी दांव लगा सकती हैं दोनों टीमें

RCB vs GT IPL 2026 final playing 11: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और गुजरात टाइटन्स यानी जीटी के बीच खेला जाएगा। इस खिताबी मैच में आरसीबी और जीटी की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? ये जान लीजिए। आखिरी मैच के लिए कौन सी टीम किस खिलाड़ी पर दांव खेलने वाली है? इसके बारे में भी इस स्टोरी में जान जाएंगे। आरसीबी और जीटी की प्रतिद्वंद्विता वैसे तो खास रही है, लेकिन पिछले मैच में जीटी को आरसीबी ने हराया हुआ है। ऐसे में जीटी का मनोबल थोड़ा नीचे होगा। हालांकि, जीटी का यह होम ग्राउंड है तो यहां टीम फायदा उठाने की कोशिश करेगी, लेकिन समस्या यह भी है कि उन्हें तैयारियों का मौका नहीं मिल पाया है। दोनों टीमों के पास अभी एक-एक ट्रॉफी है, जो भी टीम फाइनल जीतेगी, वह दो ट्रॉफी के साथ चौथी सबसे सफल आईपीएल टीम बन जाएगी।

बात अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की करें तो रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर से बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। फिल साल्ट को फाइनल में भी शायद जगह न मिल पाए। वे फिट हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है। ऐसे में चोट के बाद उबरने वाले खिलाड़ी को बाहर रखा जाए। हो सकता है कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया जाए, लेकिन ये टीम के पहले गेंदबाजी करने पर निर्भर करेगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

इम्पैक्ट प्लेयरः रसिख सलाम डार/सुयश शर्मा

गुजरात टाइटन्स की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में एक बदलाव टीम में हो गया था। ऐसे में अब कोई भी बदलाव खिताबी मैच में नहीं होगा। आरसीबी ने जीटी को क्वालीफायर 1 में हराया था। उस मैच में कुलवंत खेजरोलिया को जीटी ने खिलाया था, लेकिन वे फेल रहे थे। इसके अगले ही मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम भी सेटल है और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आर साई किशोर के आने की उम्मीद है।

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।