IPL 2026 Final Match-ups: गिल के दुश्मन भुवनेश्वर, तो कोहली के सामने रबाडा; फाइनल में होगी महाजंग
RCB vs GT IPL 2026 Final Match Ups: खिताबी मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल एक बड़ा हथियार अपनी-अपनी टीम के लिए होंगे, लेकिन उनको भी सामने वाली टीमों के प्रमुख गेंदबाजों से खतरा होगा।

IPL 2026 Final में दो टीमों की तो भिड़ंत होनी ही है, साथ में कुछ खिलाड़ियों के बीच भी एक दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आज अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मैच में सभी की नजरें जिन बड़े प्लेयर्स पर होंगी, उनके आंकड़े सामने वाली टीम के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे नहीं हैं। चाहे बात शुभमन गिल की हो या विराट कोहली की या फिर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की। भुवनेश्वर कुमार से लेकर कगिसो रबाडा, राशिद खान से लेकर जोश हेजलवुड और जेसन होल्डर सभी अहम होंगे। एक ब्लॉकबस्टर मैच की उम्मीद आज की जा रही है।
जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काल है। आईपीएल में विराट कोहली को चार बार जेसन होल्डर ने आउट किया है और मौजूदा समय में पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को पांच बार आईपीएल में आउट किया हुआ है। जीटी के अटैक को देखते हुए इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। वहीं, राशिद खान ने आरसीबी के खतरनाक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पांच बार आउट किया हुआ है। ऐसे में यह मैचअप बहुत ही खास होने वाले हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नजरिए से देखें तो भुवनेश्वर कुमार जीटी के लिए बड़ा खतरा होंगे। पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर चल रहे भुवनेश्वर कुमार आरसीबी की गेंदबाजी की अहम कड़ी हैं। वे शुभमन गिल को आईपीएल में पांच बार अपना शिकार बना चुके हैं। इसके अलावा जोस बटलर को तो वे 9 बार आउट कर चुके हैं। ऐसे में यह भी एक दिलचस्प मैचअप होगा। भुवनेश्वर कुमार के चार ओवर बहुत ही ज्यादा अहम आरसीबी के लिए होंगे। जोश हेजलवुड भी एक बड़ा थ्रेट जीटी के लिए होंगे, जो बड़े मैच के प्लेयर हैं। लगातार आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 का फाइनल आज जो भी टीम जीतेगी, वह दूसरी बार इस ट्रॉफी को उठाएगी। आरसीबी या जीटी में से कोई एक टीम आज आईपीएल की चौथी सबसे सफल टीम ट्रॉफी जीतने के मामले में बनने वाली है। एमआई और सीएसके के पास 5-5 ट्रॉफी हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार इस ट्रॉफी को जीता है। चौथे नंबर पर अब जीटी या आरसीबी का नाम लिखा जाना है। इस तरह कोई नया चैंपियन इस बार नहीं मिलेगा, क्योंकि प्लेऑफ्स में ही चारों टीमें ऐसी थीं, जिन्होंने कम से कम एक-एक ट्रॉफी जीती थी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



