RCB vs GT IPL 2026 फाइनल कहां देखें? जियो हॉटस्टार और Star Sports समेत यहां उठाएं Free Live Streaming का मजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RCB vs GT IPL 2026 final live streaming- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आज का आईपीएल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग शाम 7 बजकर 30 मिनट से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

RCB vs GT IPL 2026 फाइनल कहां देखें? जियो हॉटस्टार और Star Sports समेत यहां उठाएं Free Live Streaming का मजा

RCB vs GT IPL 2026 final Live Streaming- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले क्रीज पर उतरेंगे। बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जीटी ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हाराया था और फाइनल का टिकट कटाया था। दोनों ही टीमें इस सीजन काफी मजबूत नजर आईं हैं, ऐसे में आज का फाइनल जबरदस्त हो सकता है। आईए एक नजर आरसीबी वर्सेस जीटी मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-

IPL 2026 Final Live Streaming and Telecast Details

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2026 फाइनल कब खेला जाएगा?

RCB vs GT IPL 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 31 मई को खेला जाएगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans आईपीएल 2026 फाइनल कहां खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2026 फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs GT IPL 2026 फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans आईपीएल 2026 फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं टॉस का समय 7 बजे का है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस IPL 2026 फाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?

RCB vs GT IPL 2026 फाइनल लाइव मैच का मजा आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़, और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर उठा सकते हैं।

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans आईपीएल 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आज 31 मई के IPL 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। अगर आपके फोन में जियो का 399 या 200 वाला रिचार्ज है तो आप हॉटस्टार RCB vs GT लाइव मैच का मजा फ्री में उठा सकते हैं।

RCB vs GT IPL 2026 फाइनल स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।