RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटी, रोमांचक मैच में आरसीबी को थमाई हार

RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी। आरसीबी ने दिल्ली के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था। राहुल और स्टब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।

RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटी, रोमांचक मैच में आरसीबी को थमाई हार

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आईपीएल 2026 में जीत की पटरी पर लौट आई है। डीसी ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 176 रनों का टारगेट दिया, जिसे डीसी ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। दिल्ली को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। ऐसे में डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ लगातार गेंदों पर दो चौके और एक चौका लगाकर जीत की दहलीज पर कराई। यह डीसी की पांच मैचों में तीसरी जीत है जबकि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने खराब आगाज किया। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में पथुम निसाका (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में करुण नायर (5) और समीर रिजवी (2) का शिकार किया। डीसी 18 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी, जिसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टबस ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 34 गेंदों में 57 रन जुटाए, जिसमें छह चौके और दो सिक्स हैं। उन्हें 11वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा। इसके बाद, स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल (19 गेंदों में 26) के संग 47 रन जोड़े। अक्षर 16वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुए। फिर मिलर उतरे। उन्होंने और स्टब्स ने छठे विकेट के लिए 45 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। स्टब्स ने 47 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। मिलर 10 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन फिल साल्ट ने बनाए। सलामी बल्लेबाज साल्ट ने 28 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 19 रनों की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों में 18), जितेश शर्मा (20 गेंदों में 14) और कप्तान रजत पाटीदार (4 गेंदों में 8) भी कुछ खास धमाल नहीं मचा सके। रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से महज एक रन निकला। क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में 12 बनाकर रनआउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव, कप्तान अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट चटकाया।

DC Score: 179/4 (19.5 ओवर)

RCB Score: 175/8 (20 ओवर)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

RCB vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता मुकाबला

दिल्ली ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। डेविड मिलर ने शेफर्ड के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर जीत दिलाई। डीसी को 20वें ओवर में 15 रनों की दरकार थी। मिलर 22 और स्टब्स 60 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

RCB vs DC Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स ने ठोकी फिफ्टी

ट्रिस्टन स्टब्स ने 40 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह उनका आईपीएल में पांचवां अर्धशतक है। दिल्ली को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 25 रनों की जरूरत है। डेविड मिलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को 30 गेंदों में चाहिए 46 रन

दिल्ली को 24 गेंदों में 42 रनों चाहिए। अक्षर पटेल 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 34 गेंदों में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। डेविड मिलर का खाता खुलना बाकी है।

Share

RCB vs DC Live Score: केएल राहुल फिफ्टी जड़कर लौटे

केएल राहुल फिफ्टी जड़कर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रनों ककी पारी खेली। राहुल को क्रुणाल पांड्या ने 11वें ओवर में विराट कोहली के हाथों लपकवाया। उन्होंने स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। दिल्ली ने 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। स्टब्स 19 और कप्तान अक्षर पटेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी

केएल राहुल ने 30 गेंदों में 50 फिफ्टी जड़ दी है। यह उनका मौजूदा सीजन में दूसरा पचास प्लस स्कोर है। वह आईपीएल करियर में 42 अर्धशतक लगा चुके हैं। 10 ओवर के बाद डीसी का स्कोर 87/3 है। राहुल 57 और स्टब्स 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 69 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली का पावरप्ले में पचासा पूरा

दिल्ली का पावरप्ले में पचासा पूरा हो गया है। छह ओवर के बाद डीसी का स्कोर 50/3 है। केएल राहुल ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। वह 18 गेंदों में 31 रन बनाकर टिके हैं। स्टब्स 8 गेंदों में 9 रन जोड़ चुके हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: नायर का नहीं चला बल्ला

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे करुण नायर का बल्ला नहीं चला। उन्होंने पांच गेंदों में पांच रन बनाए। नायर को भुनेश्वर ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह सामने की ओर शॉट खेलना चाहते थे मगर गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चली गई। साल्ट ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। भुवनेश्वर ने पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी को विकेट के पीछे कैच कराया। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने दांई ओर गोता लगाते हुए गजब कैच लिया। रिजनी ने तीन गेंदों दो रन बनाए। केएल राहुल 10 और ट्रिस्टन स्टब्स चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की है। पथुम निसांका दो गेंदों में एक रन ही बना सके। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। गुड लेंथ पर गिरने के बाद गेंद तेजी से अंदर आई और पैड पर लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया, जिसके बाद आरसीबी ने रिव्यू लिया और पक्ष में फैसला आया। निसांका ने दो गेंदों में एक रन बनाया।

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को मिला 176 का टारगेट

आरसीबी ने दिल्ली को 176 रनों का टारगेट दिया है। लुंगी एनगिडी द्वारा डाले गए 20वें ओवर में आरसीबी ने 6 रन बटोरे और दो विकेट गंवाए। क्रणाल पांड्या (12) रनआउट हुए और जितेश शर्मा (14) ने मिलर को कैच दिया। भुवनेश्वर 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

RCB vs DC Live Score: रोमारियो शेफर्ड हुए फ्लॉप

आरसीबी को झटका झटका रोमारियो शेफर्ड के रूप में लगा है। वह फ्लॉप रहे। उन्होंने चार गेंदों में एक रन बनाया। शेफर्ड को कुलदीप ने 17वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। जितेश शर्मा 6 और क्रणाल पांड्या दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: अक्षर के जाल में फंसे अक्षर

आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का है। अक्षर पटेल ने 16वें ओवर में डेविड को टी नटराज को कैच कराया। जितेश शर्मा तीन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: कप्तान रजत पाटीदार लौटे पवेलियन

आरसीबी का चौथा विकेट कप्तान रजत पाटीदार के तौर पर गिरा है। उन्होंने 4 गेंदों में महज 8 रन बनाए, जिसमें एक सिक्स है। पाटीदार को मुकेश कुमार ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच कराया। वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव करना चाहते थे लेकिन गच्चा खा गए। टिम डेविड 17 के निजी स्कोर पर हैं। जितेश शर्मा का खाता खुलना बाकी है।

Share

RCB vs DC Live Score: साल्ट बने कुलदीप का शिकार

फिल साल्ट अर्धशतक जड़कर लौट गए हैं। उन्होंने 38 गेंदों में 63 रन बटोरे। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। साल्ट को कुलदीप यादव ने 11वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। वह कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्ट्बस को कैच थमा बैठे। टिम डेविड 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान रजत पाटीदार का खाता खुलना बाकी है।

Share

RCB vs DC Live Score: पडिक्कल का नहीं चला बल्ला

आरसीबी का दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गिरा है। उन्होंने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें एक चौका और छक्का है। पडिक्कल को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने 10सवें ओवर में मिलर के हाथों लपकवाया। उन्होंने साल्ट के साथ 47 रनों की साझेदारी की।

Share

RCB vs DC Live Score: फिल साल्ट ने ठोका अर्धशतक

फिल साल्ट ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। यह साल्ट का मौजूदा सीजन में दूसरा और आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक है। उन्होंने पहली बार आरसीबी की ओर से चिन्नास्वामी में फिफ्टी लगाई है।

Share

RCB vs DC Live Score: कोहली बने एनगिडी का शिकार

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 19 रनों की पारी खेली। कोहली को लुंगी एनगिडी ने छठे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह गुड लेंथ की गेंद पर छक्का जड़ना चाहते थे लेकिन डीप कवर पर निसांका को आसान कैच थमा दिया। उन्होंने साल्ट (36)* के साथ पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। साल्ट का साथ देने के लिए देवदत्त पडिक्कल (1)* आए हैं। आरसीबी का पावरप्ले में स्कोर 59/1 रहा।

Share

RCB vs DC Live Score: आकिब की किफायती गेंदबाजी

आकिफ ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए, जिसम में एक लेग बाई है। कोहली 8 गेंदों 14 और साल्ट 10 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी हुई शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फिल साल्ट बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दिल्ली के लिए आकिब नबी ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 13 रन दिए, जिसमें एक वाइड है। कोहली और साल्ट ने चौके समेत 6-6 रन बटोरे।

Share

RCB vs DC Live Score: दोनों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Share

RCB vs DC Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

आरसीबी और डीसी मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान रजत पाटीदार और अक्षर पटेल तीन बजे टॉस के लिए मैदान पर मौजूद होंगे।

Share

RCB vs DC Live Score: 'सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें'

दिल्ली के हेड कोच हेमांग बदानी ने अपनी टीम की लगातार दो हार को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और उम्मीद जताई कि शनिवार को आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाज अपना काम कर दिखाएंगे। बदानी ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''हमने 190 और 200 रन बनाए हैं। हम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक मैच सिर्फ एक रन से हारे जो एक बेहद करीबी मुकाबला था। पिछले मैच में भी हमने लगभग 180-190 रन बनाए थे। सवाल सिर्फ यही है कि हमारे बल्लेबाज सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुझे लगता है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

Share

RCB vs DC Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में आपस में कुल 33 मैच खेले हैं। आरसीबी का दबदबा देखने को मिला है। आरसीबी ने जहां 20 मैचों में जीत हासिल की जबकि डीसी केवल 12 मैचों में विजयी परचम फहरा सकी। दोनों टीमों ने पिछले सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज की थी।

Share

RCB vs DC Live Score: अक्षर पटेल अब तक बेसर रहे

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने मौजूदा सीजन में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं और उतने ही रन बनाए हैं। दिल्ली की गेंदबाजी में भी निरंतरता का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कुलदीप यादव पूरी तरह से लय से बाहर नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर लगभग 10 रन लुटाते हुए सिर्फ तीन विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। दूसरी तरफ आरसीबी की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। उसके पास ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की अगुवाई में एक सक्षम गेंदबाजी इकाई है।

Share

RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख।

Share

RCB vs DC Live Score: आरसीबी का स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RCB vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटी, रोमांचक मैच में आरसीबी को थमाई हार