RCB Vs CSK मुकाबले में छक्कों का बन गया महारिकॉर्ड, एक ही मैच में 14 बल्लेबाजों ने जड़े मैक्सिमम
रविवार को आरसीबी बनाम सीएसके मैच में छक्कों का महारिकॉर्ड बन गया। मुकाबले में कुल कुल 16 बल्लेबाजों में बैटिंग की जिनमें 14 ने छक्के जड़े, जो आज तक किसी भी आईपीएल मैच में नहीं हुआ था। एक IPL मैच में 14 बल्लेबाजों द्वारा छक्के लगाने का महारिकॉर्ड बन गया।

रविवार को आरसीबी बनाम सीएसके मैच में छक्कों का महारिकॉर्ड बन गया। मुकाबले में कुल 16 बल्लेबाजों में बैटिंग की जिनमें 14 ने छक्के जड़े, जो आज तक किसी भी आईपीएल मैच में नहीं हुआ था। एक मैच में 14 बल्लेबाजों द्वारा छक्के लगाना अपने आप में एक महारिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में जिन 16 बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की उनमे सिर्फ 2 बैटर ही ऐसे रहे, जिनके बल्ले से छक्का नहीं निकला। ये दो बल्लेबाज मैट हेनरी और आयुष म्हात्रे रहे। म्हात्रे 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि हेनरी ने 3 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा मैच में जो बल्लेबाज बैटिंग करने आया सबने छक्के जड़े।
आरसीबी के सभी 5 बल्लेबाजों ने जड़े छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला आरसीबी के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। फिल साल्ट 30 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और दो छक्के जड़े। इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिकल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और पांच चौके शामिल थे। कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान छक्कों में डील किया और 6 छक्के लगाए जबकि उनके बल्ले से एक चौका निकला। टिम डेविड ने तो भूचाल ही ला दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके शामिल थे। आरसीबी की ओर से 5 बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका मिला, जिनमें से सभी ने छक्के जड़े।
आरसीबी के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्के
विराट कोहली- 1 छक्का
फिल साल्ट- 2 छक्के
देवदत्त पडिक्कल- 2 छक्के
रजत पाटीदार- 6 छक्के
टिम डेविड- 8 छक्के
सीएसके के 9 बल्लेबाजों ने छक्के मारे
आरसीबी के बल्लेबाजों ने अपनी पारी के दौरान कुल 19 छक्के लगाए और निर्धारित 20 ओवरों में 250 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई के 9 बल्लेबाजों ने छक्के लगाए। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के सरफराज खान और जेमी ओवर्टन ने मारे। दोनों ने अपनी-अपनी पारी में दो-दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा सात अन्य बल्लेबाजों ने एक-एक छक्के लगाए। इनमें संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज और नूर अहमद का नाम शामिल है। इसके अलावा बाकी बचे दो बल्लेबाजों आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी ने कोई छक्का नहीं लगाया। सीएसके की टीम ने कुल 11 छक्के लगाए।
सीएसके के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्के
संजू सैमसन- 1
ऋतुराज गायकवाड़- 1
सरफराज खान-2
कार्तिक शर्मा - 1
शिवम दुबे -1
प्रशांत वीर 1
जेमी ओवर्टन- 2
अंशुल कंबोज- 1
नूर अमहद -1
आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी ने छक्के नहीं लगाए।
एक ही मैच में सबसे अधिक बल्लेबाजों द्वारा छक्का लगाने का महारिकॉर्ड
इसके साथ ही दोनों टीमों की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों द्वारा छक्के मारने का महारिकॉर्ड बन गया। इस मैच में दोनों टीमों से मिलाकर कुल 14 खिलाड़ियों ने छक्के लगाए और यह आईपीएल के इतिहास का महारिकॉर्ड बन गया। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने आए सभी बल्लेबाजों ने छक्के लगाए जबकि सीएसके के 11 में से 9 बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, सीएसके इस सिक्स हिटिंग बैटिंग लाइनअप के बाद भी 19.4 ओवर में 207 रनों के स्कोर पर आउट हो गई और आरसीबी ने यह मुकाबला जीतकर आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की की। ऑरेंज कैप समीर रिजवी के सिर पर है, जबकि पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



