RCB का मकसद सिर्फ खिताब बचाना नहीं, कप्तान पाटीदार ने खींच दी बड़ी लकीर; कोहली को बताया नंबर-1 चेज मास्टर

Md.Akram बेंगलुरु, भाषा
share

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के लिए बड़ी लकीर खींच दी है। उन्होंने कहा कि टीम का मकसद 19वें सीजन में सिर्फ खिताब बचाना नहीं है। उन्होंने विराट कोहली को नंबर-1 चेज मास्टर बताया।

RCB का मकसद सिर्फ खिताब बचाना नहीं, कप्तान पाटीदार ने खींच दी बड़ी लकीर; कोहली को बताया नंबर-1 चेज मास्टर

कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पिछले साल आईपीएल में मिली जीत को पीछे छोड़ चुकी है और अब फोकस इस साल फिर खिताब जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन पर है। आरसीबी ने बेंंगलुरु में 2026 सीजन के पहले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएत) को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। पाटीदार ने हालांकि कहा कि वह टीम के अभियान को खिताब बचाने की मुहिम नहीं मानते।

'हम IPL 2026 में इस इरादे से खेल रहे हैं'

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''हम इस मानसिकता के साथ नहीं खेल रहे हैं कि कुछ बचाना है। हमने 2025 में जो किया, वह बीती बात है। हम इस बार फिर खिताब जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के इरादे से खेल रहे हैं।'' आरसीबी की जीत में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी का अहम योगदान रहा। पाटीदार ने कहा, ''लक्ष्य का पीछा करने में कोहली नंबर एक हैं। मुझे हमेशा से उनकी बल्लेबाजी पसंद है और डगआउट से उन्हें खेलते देखना बहुत शानदार रहता है।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'कोहली की पारी बयां करने के लिए मेरे…'

उन्होंने कहा, ''कोच एंडी फ्लावर की तरह मुझे भी लगता है कि वह अपने खेल के शिखर पर हैं। उनकी पारी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह मेरे आदर्श हैं और मैंने उन्हें नेट्स पर उसी ऊर्जा और तत्परता के साथ खेलते देखा है। मैं उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखकर बहुत कुछ सीख रहा हूं।'' सनराइजर्स के शीर्ष तीन विकेट लेने वाले डफी के बारे में उन्होंने कहा,'' वह टी20 का विशेषज्ञ गेंदबाज है और हमें उस पर काफी भरोसा है। जिस तरह से वह खेल रहा है, जबर्दस्त है।''

‘परिजन को खोने पर हमेशा बुरा लगता है’

आरसीबी और सनराइजर्स के मैच की शुरुआत भावुक रही जब पिछले साल स्टेडियम के पास भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया था। पाटीदार ने कहा कि परिजनों को खोना हमेशा खराब अहसास होता है। उन्होंने कहा, ''किसी परिजन को खोने पर हमेशा बुरा लगता है। मैं परिजन इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इतने साल तक हमारा समर्थन करने वाले हमारे परिवार की ही तरह हैं और हमें उनकी कमी खलती है। मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।