RCB Final में पहुंची, रजत पाटीदार ने बताया कैसे उनकी टीम ने बुना था GT के खिलाफ जीत का प्लान?
RCB ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को बुरी तरह हराया और फाइनल का टिकट कटाया। कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी 93 रन बनाए। उन्होंने कहा है कि शुरुआत से ही बल्लेबाज और टीम का प्लान सामने वाली टीम को डराने का था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा है कि उनका और उनकी टीम का प्लान साफ था कि उन्हें सामने वाली टीम को डराना है। कप्तान पाटीदार ने बताया कि टीम का प्लान था कि अपनी बॉडी लैंग्वेज और अपनी बल्लेबाजी से सामने वाली टीम को बैकफुट पर रखना है। खुद कप्तान ने 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। गुजरात टाइटन्स को क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने बुरी तरह से हराया है।
रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "यह हमारे लिए एक सुपर गेम था और जिस तरह से खासकर बैट्समैन इस गेम में हावी रहे, जिस तरह से हर कोई इरादे से स्ट्राइक कर रहा था, वह हमारे लिए अच्छा था। यह कोई क्लियर प्लान नहीं है (GT बॉलर्स के पीछे जाने का), लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं, क्योंकि आपको कुछ बॉडी लैंग्वेज दिखानी होती है कि हम आपके पीछे आ रहे हैं। यह हर बैट्समैन में था। इसलिए हमने मीटिंग में बात की, हमें एक अच्छी बॉडी लैंग्वेज और अटैकिंग माइंडसेट देना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "यह एक बड़ा स्टेज था, क्वालीफायर 1, जिस तरह से हम खेले, जिस तरह से हम इस गेम में हावी रहे, मुझे लगता है कि वह शानदार था।" प्लेयर ऑफ द मैच बने और तूफानी 93 रनों की पारी खेलने वाले रजत पाटीदार ने अपनी बैटिंग पर कहा, "मेरी बैटिंग का तरीका भी ऐसा ही है। शुरू में, मैं कुछ गेंदें लेता हूं, 8-10 गेंद यह देखने के लिए कि विकेट कैसा बिहेव कर रहा है और बॉल क्या कर रही है और उसके बाद, मेरा दिमाग क्लियर होता है कि मुझे कैसे आगे बढ़ना है और मुझे विकेट की चिंता नहीं होती। मैं हमेशा बॉलर को प्रेशर में डालना पसंद करता हूं।"
टीम की बॉलिंग पर पाटीदार ने कहा, "सच कहूं तो, विकेट पर बॉल के नीचे जाकर लंबे छक्के मारना इतना आसान नहीं था, क्योंकि बहुत अच्छा बाउंस था और जिस तरह से बॉलर्स ने अपने प्लान को पूरा किया, स्टंप्स पर ज्यादा गेंदें फेंकी, मुझे लगता है कि इससे मदद मिली। GT अब तक जिस तरह से खेली है, मुझे लगता है कि तीन मेन बैट्समैन टॉप तीन थे और हम क्लियर थे कि हमें उन्हें पावरप्ले में आउट करना है और उम्मीद है कि यह काम कर गया।"
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रोमारियो को लाने पर कप्तान पाटीदार ने बताया, "मैं बस यह देख रहा था कि अगर हम फाइनल में जाते हैं तो रोमारियो बीच के ओवरों में कैसी बॉलिंग करेंगे, तो इसके पीछे यही प्लान था। यह एक अच्छी रिकवरी होगी और चलो फाइनल के लिए चलते हैं।" आरसीबी की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। पहली बार लगातार दूसरे साल फाइनल का टिकट आरसीबी को मिला है। दोनों बार रजत पाटीदार ने टीम को फाइनल में पहुंचाया है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



