
रविंद्र जडेजा को जल्द मिलने वाली है राजस्थान रॉयल्स की कमान, पोस्टर में मिल गया बड़ा इशारा
चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिये राजस्थान रॉयल्स से जुड़े स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं। उन्हें जल्द ही राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान घोषित किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में इसे लेकर एक बड़ा इशारा किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिये राजस्थान रॉयल्स से जुड़े स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं। उन्हें जल्द ही राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान घोषित किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में इसे लेकर एक बड़ा इशारा किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक हैंडल से रविंद्र जडेजा की एक तस्वीर शेयर की है। उसमें वह आरआर की जर्सी में पूरे टशन के साथ तलवार के ऊपर हाथ रखे हुए हैं जैसे कोई महाराजा अपने राजदंड पर हाथ रखा हुआ हो। सिर पर पगड़ी सजी हुई है। पोस्टर में लिखा है- लेकिन मैंने सुना है कि लोग कहते हैं कि मैं जो भी करता हूं वो सुपर होता है। SUPER की स्पेलिंग में आखिर में एक और आर जोड़ा गया है और RR को टीम की जर्सी के रंग पिंक में लिखा गया है, बाकी सारे टेक्स्ट वाइट कलर में हैं।
रविंद्र जडेजा के पोस्टर को शेयर करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन में लिखा है- जल्द ही, थालापैथी। इसे स्टार ऑलराउंडर को टीम की कमान सौंपे जाने के बड़े इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।
रविंद्र जडेजा ने आईपीएल की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में आरआर को चैंपियन बनाने में उनकी भी बड़ी भूमिका थी। तब महान स्पिनर शेन वॉर्न आरआर के कप्तान थे। जडेजा 2008 और 2009 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ ही खेले थे।
वह सबसे ज्यादा समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहे। 2022 के आईपीएल सीजन में उन्होंने सीएसएके की 8 मैचों में कप्तानी भी की थी। जडेजा आरआर और सीएसके के अलावा गुजरात लॉयंस और कोच्चि टस्कर्स केरला के साथ भी खेल चुके हैं। उनके नाम 254 आईपीएल मैचों में 3260 रन और 170 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





