रवि शास्त्री ने भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले 2-3 सालों में…

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। नए कप्तान के नाम से पर्दा उठाते हुए शास्त्री ने कहा कि भारत को अगले वर्ल्ड कप में नए कप्तान की जरूरत होगी।

रवि शास्त्री ने भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले 2-3 सालों में…

भारत की टी20 टीम का नया कप्तान कौन होगा इसके लिए इन दिनों चर्चाएं तेज है। रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान है, उनकी अगुवाई में भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब घर पर जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि चयनकर्ता उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं और 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए नए कप्तान को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

भारत को आईपीएल के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इन दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ चयनकर्ता नया कप्तान भी चुन सकते हैं। इस समय श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दो नाम रेस में सबसे आगे हैं। अय्यर ने 2023 से कोई टी20 नहीं खेला है, जबकि सैमसन हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। रोहित-कोहली के रिटायरमेंट के बाद सैमसन लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का भी मानना है कि भारत को अगले वर्ल्ड कप में शायद नए कप्तान की जरूरत होगी, इसलिए उन्होंने संजू सैमसन को नए कप्तान बनाए जाने की भविष्यवाणी की है।

शास्त्री ने संजना गणेशन से द ICC रिव्यू पर बात करते हुए कहा, “अगले (T20) वर्ल्ड कप (2028 में) में इंडिया को शायद नए कैप्टन की जरूरत होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सूर्य अगले कुछ सालों में कैसा खेलते हैं। लेकिन संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया है क्योंकि उन्होंने पहले राजस्थान (रॉयल्स) के लिए ऐसा किया है।”

और वह टीम में टॉप ऑर्डर में पक्का हैं, बहुत खतरनाक। इसलिए मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है, अगले दो या तीन सालों में संजू से आप और भी कुछ देखेंगे।”

शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि उसने (सैमसन) उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। उसमें हमेशा काबिलियत थी। असल में, लोग निराश होंगे क्योंकि वह उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाएगा।

लेकिन इस सीजन में मेरा कहना है, T20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन के बाद जिस तरह से उसने खेला है, जहां उसने अकेले ही इंडिया के लिए मैच, बड़े मैच, क्वार्टर-फाइनल (वेस्टइंडीज़, सुपर 8), सेमीफाइनल, फाइनल लगभग जिता दिए थे, और जिस तरह से उसने आगे बढ़कर IPL में जो मैच्योरिटी दिखाई है, वह उसे भविष्य में लीडरशिप के लिए एक साफ दावेदार बनाता है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।