रजत पाटीदार गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह हैं, इरफान पठान ने दिल खोलकर की RCB के कप्तान की तारीफ

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MI vs RCB मैच में सबसे बड़े हीरो वैसे तो आरसीबी के लिए फिल साल्ट थे, लेकिन  इरफान पठान ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ की है, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा था। पठान कहा कहना है कि वे बुरे सपने की तरह हैं।

रजत पाटीदार गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह हैं, इरफान पठान ने दिल खोलकर की RCB के कप्तान की तारीफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में मेजबान मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से हराया। 240 रन आरसीबी ने बनाए थे। इसके जवाब में 222 रन तक एमआई की टीम पहुंची, लेकिन 18 रन से मैच हार गई। इस सीजन मुंबई की ये तीसरी हार है। सिर्फ पहला ही मैच मुंबई की टीम जीती। इस मैच में सबसे बड़े हीरो वैसे तो फिल साल्ट थे, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ की है, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा था।

जियोहॉटस्टार पर एमआई वर्सेस आरसीबी मैच के बाद बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, "एमआई की बैटिंग को लेकर चिंताएं हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन बड़ी बात 240 रन देना है। ऐसा कहने के बाद भी, इस तरह की पिच पर 241 रन का पीछा करते हुए, आप अभी भी उनसे और करीब पहुंचने की उम्मीद करते हैं। समस्या पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की कमी और जल्दी विकेट गंवाना था, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव पड़ा। बीच के ओवरों में, ऐसे दौर थे जब वे बड़ा स्कोर कर सकते थे, लेकिन नहीं कर पाए। हार्दिक पांड्या ने रन बनाए, लेकिन कभी भी पूरे कंट्रोल में नहीं दिखे, तिलक वर्मा ने शांत पारियां खेली हैं और रिकेल्टन जैसे खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ और ऑप्शन खोजने की जरूरत है। उन छोटे गैप ने फर्क पैदा किया।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं, रजत पाटीदार की पारी पर इरफान पठान ने कहा, "रजत पाटीदार बॉलर्स के लिए बुरे सपने की तरह रहे हैं। वह आते हैं और पहली बॉल से ही अटैक करना शुरू कर देते हैं। यह इंटेंट बहुत बड़ा फर्क डालता है। जैसे ही वह मैदान पर उतरे, उन्होंने टोन सेट कर दिया और हर बॉल जिसका उन्होंने सामना किया, ऐसा लगा कि वह दूर तक जा सकती है। वह उनकी बैटिंग लाइन-अप में सबसे बड़ी पॉजिटिव बात रहे हैं और उनका अप्रोच ही RCB के टोटल को विरोधी टीम से अलग करता है।”

विराट ने अच्छी पारी खेली- हरभजन

इसी शो में हरभजन सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने विराट कोहली को लेकर बात की और कहा, "विराट कोहली की हाफ-सेंचुरी थोड़ी धीमी रफ्तार से आई। आप देख सकते थे कि वह पूरी तरह से खुश नहीं थे, खासकर जिस तरह से फिल सॉल्ट दूसरे छोर पर रन बना रहे थे, लेकिन उनका रोल बहुत जरूरी था। उन्होंने पक्का किया कि कोई शुरुआती विकेट न गिरे और टॉप पर स्टेबिलिटी दी। जहां रजत पाटीदार और सॉल्ट जैसे खिलाड़ी ज्यादा अग्रेसिव तरीके से खेले, वहीं कोहली ने इनिंग्स को संभाला और उन्हें अपना नैचुरल गेम खेलने दिया। जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी के खिलाफ, वह बहुत सावधान थे और उन्हें समझदारी से खेला, लेकिन जब भी मौका मिला, उन्होंने दूसरे बॉलर्स का फायदा उठाना भी पक्का किया।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।