रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये IPL रिकॉर्ड, मगर फिर भी नंबर-1 बनने से चूके
- रजत पाटीदार ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा IPL रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन एक खिलाड़ी अभी भी उनसे आगे है। आईपीएल में सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले वे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजत पाटीदार अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे लिस्ट में सिर्फ साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने रजत पाटीदार से भी पांच पारियां कम खेलीं और 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
रजत पाटीदार ने आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जबकि साई सुदर्शन ने महज 25 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। लिस्ट में तीसरा नाम सचिन तेंदुलकर का है, जिन्होंने 31 पारियों में 1000 रन आईपीएल में बनाए थे। इतनी ही पारियों में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आईपीएल 1000 रन पूरे किए थे। तिलक वर्मा ने 33 पारियों में आईपीएल में 1000 रन बनाए हैं।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
25 पारियां - साई सुदर्शन
30 पारियां - रजत पाटीदार
31 पारियां - सचिन तेंदुलकर
31 पारियां - रुतुराज गायकवाड़
33 पारियां -तिलक वर्मा
अगर गेंदों के हिसाब से देखा जाए तो वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने में सफल हुए थे। इस लिस्ट में रजतत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने 604 गेंदों में 1000 आईपीएल रन बनाए थे और युसूफ पठान ने 617 गेंदों में 1000 रनों का करिश्माई आंकड़ा पार किया था। 626 गेंदों में रजत पाटीदार भी उस आंकड़े तक पहुंच गए हैं। 630 गेंदें ऋषभ पंत ने 1000 रनों तक पहुंचने के लिए ली थीं और हार्दिक पांड्या ने 651 गेंदों में 1000 रन आईपीएल में पूरे किए थे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





