अगर श्रेयस अय्यर को T20I टीम में जगह नहीं मिली तो यह हमारा नुकसान होगा, अश्विन का बड़ा बयान

Apr 17, 2026 12:39 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रविचंद्रन अश्विन ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी को साफ संदेश भेजा है, जिसमें चेतावनी दी है कि अगर श्रेयस अय्यर को T20I टीम में वापसी नहीं मिली तो भारत को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

अगर श्रेयस अय्यर को T20I टीम में जगह नहीं मिली तो यह हमारा नुकसान होगा, अश्विन का बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी को एक साफ संदेश श्रेयस अय्यर को लेकर भेजा है। अश्विन ने सिलेक्टर्स को चेतावनी दी है कि अगर भारत की टी20 टीम में श्रेयस अय्यर की एंट्री नहीं हुई तो यह भारत का बड़ा नुकसान होगा। श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से सबसे छोटे फॉर्मेट में इस बैटर को नजरअंदाज किया जा रहा है। यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया।

आईपीएल में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर की वकालत एक बार फिर से आर अश्विन ने की है। यहां तक कि उन्होंने लीडरशिप रोल के लिए भी उनको चुना है। वे केकेआर को 2024 में चैंपियन बना चुके हैं। पंजाब को पिछले साल फाइनल तक पहुंचा चुके हैं और इस साल भी अभी तक अजेय हैं। अश्विन का बयान श्रेयस अय्यर को लेकर तब आया है, जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कहर बरपाया। 35 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उन्हें किसी को जवाब क्यों देना चाहिए? अपने अंदर की आग को बाहर निकालकर, श्रेयस ने सबको दिखा दिया है कि बेहतरीन होना कैसा होता है। लोग लगातार सवाल उठाते थे, कहते थे कि वह शॉर्ट बॉल नहीं खेल पाते, लेकिन देखिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह को कैसे जवाब दिया, एक शॉर्ट बॉल को फ्रंट प्रेस से मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारकर भेज दिया।"

‘श्रेयस को कुछ साबित नहीं करना है’

पूर्व ऑफ स्पिनर ने बताया, "मैं उस समय ऑन एयर था; यह सच में अविश्वसनीय था। उसने चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में अपने पहले ही गेम में ऐसा ही शॉट खेला था। यह उसका कहने का तरीका है: 'तुम चाहते हो कि मैं साबित करूं कि मैं शॉर्ट बॉल खेल सकता हूं? नहीं, मैं तुम्हें कुछ साबित नहीं करूंगा।' इसके बजाय, वह खुद को दिखा रहा है कि वह कितना काबिल हो सकता है और वह कितना अच्छा करने के लिए मेहनत कर सकता है। उसके जैसे क्रिकेटरों को देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है, क्योंकि मैंने पूरी ज़िंदगी खुद से यही कहा है: किसी को जवाब मत दो; बस आगे बढ़ते रहो।"

अश्विन ने नेशनल T20 टीम में अय्यर की वापसी की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि अगर वह टीम से बाहर रहते हैं और उन्हें लीडरशिप रोल नहीं दिया जाता है, तो नुकसान देश का होगा, खिलाड़ी का नहीं। अश्विन ने कहा, "उनकी रेंज जबरदस्त है और उनके लीवर्स जबरदस्त हैं; वह शॉट के जरिए गेंद को दूर तक भेजते हैं। श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करना अपने लिए ही खतरा है। अगर वह टीम में नहीं हैं या लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, तो नुकसान उनका नहीं, हमारा होगा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।