वानखेड़े में आई क्विंटन डिकॉक की आंधी, 5 साल बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेले और ठोक दिया तूफानी शतक
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डिकॉक के बल्ले से सुनामी आई। 5 साल के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए क्विंटन डिकॉक के दमदार शतक ठोका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ वे रोहित शर्मा की जगह आग बनकर बरसे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डिकॉक के बल्ले से सुनामी देखने को मिली। 5 साल के बाद मुंबई इंडियंस के लिए वे खेलने उतरे और दमदार शतक ठोककर ही दम लिया। क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग पर उतरे और पीबीकेएस के गेंदबाजों पर आग बनकर बरसे। रोहित शर्मा चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उधर, क्विंटन डिकॉक ने पहले दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद महज 53 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया।
क्विंटन डिकॉक ने 53 गेंदों में 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से अपना तीसरा शतक आईपीएल में पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट शतक तक 190 से ज्यादा का था। आईपीएल में क्विंटन डिकॉक की ये तीसरी टीम के लिए तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले वे दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2016 में और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2022 में शतक जड़ चुके हैं। वे आईपीएल के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक जड़ा है। केएल राहुल और संजू सैमसन भी इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। खास बात ये है कि तीनों ही बल्लेबाजों ने एक-एक शतक दिल्ली की टीम के लिए जड़ा है।
मुंबई इंडियंस के लिए वे पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। क्विंटन डिकॉक से पहले लेंडल सिमंस ने मोहाली में 2014 में 61 गेंदों में शतक ठोका था। क्विंटन डिकॉक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले 6 ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 9 या इससे ज्यादा शतक जड़े हैं। क्रिस गेल ने 22, बाबर आजम ने 11, डेविड वॉर्नर ने 10, विराट कोहली ने 9, राइली रोसो ने 9 और साहिबजदा फरहान के बाद क्विंटन डिकॉक ने भी 9 शतक टी20 क्रिकेट में जड़े हैं।
डिकॉक की घर वापसी
क्विंटन डिकॉक 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग टीमों का सफर किया। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े रहे, लेकिन फिर वहां से भी उनका देश निकाला हो गया। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से अपने सीनियर प्लेयर पर आईपीएल 2026 में ऑक्शन में दांव खेला था। हालांकि, उनको भी पता था कि रयान रिकेल्टन वहां हैं तो उन्हें शायद मौका नहीं मिलेगा, लेकिन रोहित शर्मा के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिला और पहले ही मैच में शतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि वे क्या कर सकते हैं। इस सीजन किसी भी बल्लेबाज का आईपीएल में ये दूसरा शतक है। संजू सैमसन एक शतक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ चुके हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



