पंजाब किंग्स ने ट्रॉफी भले ना जीती हो, लेकिन ये एक अद्भुत कारनामा सिर्फ इसी टीम ने किया है, जानिए क्या?
200 से अधिक का टारगेट चेज करने में पंजाब किंग्स की टीम माहिर है। इस टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा किया है। पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार किसी टीम ने अगर 200 से अधिक का टारगेट चेज किया है तो वह है पंजाब किंग्स। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम है।

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त दे दी। हाईस्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 120 रनों की तूफानी शुरुआत के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। 220 रनों के विशाल लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 18.5 ओवर में ही 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
200 से अधिक का टारगेट चेज करने में माहिर है पंजाब किंग्स
200 से अधिक का टारगेट चेज करने में पंजाब किंग्स की टीम माहिर है। इस टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा किया है। पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार किसी टीम ने अगर 200 से अधिक का टारगेट चेज किया है तो वह है पंजाब किंग्स। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 10 बार 200 से अधिक का टारगेट सफलता पूर्वक चेज किया है। पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक का टारगेट चेज करने के मामले में पंजाब किंग्स के बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम है, जिसने 7 बार 200 से अधिक का टारगेट सफलता पूर्वक हासिल किया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें
आईपीएल की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 10 बार 200 से अधिक का टारगेट चेज किया है और उसके सामने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जैसी टीमें भी कहीं नहीं दिखती हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का तो इस लिस्ट में नाम ही नहीं है। पंजाब किंग्स ने 200 से अधिक का टारगेट चेज करने में इस तरह अपना दबदबा बरकरार रखा है कि इसके बाद दूसरे नंबर पर जिस टीम ने सबसे ज्यादा बार ऐसा किया है उसका नंबर बहुत कम है। पंजाब किंग्स ने 10 बार ऐसा किया है, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने ऐसा 6 बार किया है। वहीं, 200 से अधिक का आईपीएल में सफलतापूर्वक टारगेट चेज करने के मामले में राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। इस टीम ने पांच बार ऐसा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद सूची में चार बाए ऐसा करने के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि आरसीबी ने भी चार बार ही 200 से अधिक का टारगेट आईपीएल में चेज किया है और वह पांचवें स्थान पर है।
IPL में 200 से अधिक रनों का लक्ष्य सबसे अधिक बार हासिल करने वाली टीमें:
10 - पंजाब किंग्स
6 - मुंबई इंडियंस
5 - राजस्थान रॉयल्स
4 - सनराइजर्स हैदराबाद
4 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
पुरुष T20 में किसी भी टीम के लिए दूसरा सबसे अधिक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने सात बार 200 से अधिक रन का टारगेट चेज किया है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



