पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स का समीकरण, हारे तो हो जाएंगे बाहर और जीतने पर करना होगा इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Punjab Kings Playoffs Scenario: पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो कुछ ऐसा है कि अगर उन्हें आईपीएल के टॉप 4 का टिकट चाहिए तो जीत तो चाहिए ही। अगर टीम हारे तो बाहर हो जाएगी। 

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स का समीकरण, हारे तो हो जाएंगे बाहर और जीतने पर करना होगा इंतजार

Punjab Kings Playoffs Scenario: पंजाब किंग्स अभी भी IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा है। वैसे तो हाफ स्टेज तक टॉप 2 की दावेदार थी, लेकिन अब टॉप 4 के भी लाले पड़ चुके हैं। आखिरी मैच आज यानी शनिवार 23 मई को पंजाब किंग्स को खेलना है। पंजाब किंग्स अगर आज हारी तो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर जीती तो प्लेऑफ्स का टिकट मिलेगा नहीं, बल्कि और इंतजार करना होगा। पंजाब किंग्स के सारे समीकरण इस समय क्या हैं? ये जान लीजिए।

पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स से पंजाब को भिड़ना है। अगर पंजाब को जीत मिली तो पंजाब के खाते में 15 अंक हो जाएंगे और टीम टॉप 4 में पहुंच जाएगी। हालांकि, प्लेऑफ्स की बर्थ उनकी कन्फर्म नहीं होगी। इसके पीछे का कारण यह है कि अभी भी एक टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है और एक और टीम 15 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में लीग फेज के आखिरी मैच तक उन्हें इंतजार करना होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अगर लगातार सातवां मैच गंवा दिया तो टीम प्लेऑफ्स की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने पर इस बात का इंतजार करना होगा कि राजस्थान रॉयल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच का नतीजा क्या होता है। उस मैच में अगर मुंबई ने जीत दर्ज की तो पंजाब किंग्स को लगभग प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, राजस्थान के हारने पर पंजाब को कोलकाता वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच के नतीजे का भी इंतजार करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स भी 15 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में नेट रन रेट खेल में आएगा। उस केस में केकेआर को भी प्लेऑफ्स का टिकट मिल सकता है। अगर राजस्थान रॉयल्स ने कल मुंबई इंडियंस को हरा दिया तो पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद राजस्थान चौथी टीम प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली होगी, जिसे एलिमिनेटर में एसआरएच से भिड़ना होगा।

अभी के लिए पंजाब किंग्स का नेट रन रेट कोलकाता नाइट राइडर्स से ज्यादा है, लेकिन एक बड़ी जीत से अंतर पैदा हो सकता है। पंजाब को भी फायदा मिल सकता है। अगर उन्हें बड़ी जीत मिल तो, मगर केकेआर के पास मौका ये होगा कि वे हर इक्वेशन से वाकिफ होंगे। इस तरह पंजाब किंग्स को अपने प्लेऑफ्स का दावा पक्का करना है तो फिर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।