ऑफ फील्ड विवादों से पंजाब किंग्स की टीम को हुआ नुकसान? कोच ब्रैड हैडिन ने 5वीं हार के बाद ये कहा

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन का मानना है कि पंजाब के खिलाड़ी बाहरी शोर से प्रभावित नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा है कि टीम दबाव को झेल नहीं पा रही है।

ऑफ फील्ड विवादों से पंजाब किंग्स की टीम को हुआ नुकसान? कोच ब्रैड हैडिन ने 5वीं हार के बाद ये कहा

पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद उन सभी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑफ फील्ड चल रहे विवादों के कारण पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। पंजाब किंग्स को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की जारी सीजन में ये लगातार 5वीं हार है। इससे पहले टीम ने लगातार 6 मुकाबले जीते भी थे लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम हाल में ऑफ फील्ड काफी चर्चा में रही है। युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में वेप का इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आया था, इसके बाद प्रभसिमरन सिंह की फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई।

ब्रैड हैडिन ने कहा, ''ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा है। मैं सोशल मीडिया के बारे में ज्यादा नहीं जानता, इसलिए मुझे नहीं पता कि वहां क्या स्थिति है, लेकिन कैंप के अंदर हमें बस क्रिकेट मैच जीतने का रास्ता तलाशना है। बाहरी शोर-शराबा जो भी हो, वो प्रोफेशनल क्रिकेट का हिस्सा है। मैदान पर उतरने से पहले आपको मैदान के बाहर की हर चीज को हैंडल करना पड़ता है और यह सुनिश्चित करना होता है कि जब आप मैदान की उस रेखा को पार करें, तो आप खेलने के लिए सही मानसिक स्थिति में हों।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ब्रैड हैडिन ने पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार के बाद हर सवाल के जवाब में यही बात दोहराई। आईपीएल 2026 में गुरूवार को उन्हें पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराया। इस हार के बाद पंजाब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अच्छी बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में मिली जीतों की वजह से वह अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उनका भविष्य अभी भी उनके अपने हाथ में है।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में हैडिन ने कहा, "हाल की हारों में हम दबाव नहीं संभाल पाए हैं। पूरा टूर्नामेंट ही दबाव से भरा होता है और जिस दौर में हम हैं, यहीं आईपीएल क्रिकेट की असली परीक्षा है। आपको बड़े मौक़ों को संभालना आना चाहिए, दबाव झेलने आना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अब जरूरी है कि हम अच्छी वापसी करें। आज के मैच से हमें कुछ अच्छे संकेत मिले हैं। ड्रेसिंग रूम में हार का दर्द है। हमें आज की अच्छी चीजो को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। तैयारी में उन बातों को शामिल करना होगा और देखना होगा कि कहां सुधार की जरूरत है। हमें इस मुश्किल दौर से निकलने का रास्ता ढूंढना होगा।"

दबाव नहीं संभाल पाए

हैडिन ने कहा, "हाल की हारों में हम दबाव नहीं संभाल पाए। जब सबसे अधिक जरुरत थी, तब हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए और यह निराशाजनक है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि हमें इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना होगा। इसमें कोई छुपाने वाली बात नहीं है कि हमें बेहतर खेलना होगा। लीग चरण में अब हमारे पास सिर्फ दो मैच बचे हैं और अब किसी और बात की गुंजाइश नहीं है। अब हमें अपने बाक़ी दोनों मैच जीतने ही होंगे। बात इतनी सीधी है।आप टूर्नामेंट के इस दौर में खेलना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि इस समय आपका सबसे अच्छा क्रिकेट सामने आए और अब हमें वही रास्ता निकालना होगा। अगले कुछ मैचों में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा ताकि फ़ाइनल खेलने का मौक़ा मिल सके।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।