IPL 2026 में जो ज्यादा छक्के मारेगा, उसे ये चीज दूंगा; प्रियांश और कूपर को कप्तान श्रेयस ने दिया 'लालच’
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को अपने बैट का ‘लालच’ दिया है। अय्यर ने कहा कि दोनों में से आईपीएल 2026 में जो ज्यादा छक्के मारेगा, उसे बल्ला मिलेगा।

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर मिली जीत के बाद कहा कि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच दूसरे विकेट की भागीदारी शानदार रही। मुल्लांपुर में प्रियांश (37 गेंदों में 93 रन, चार चौके, 9 छक्के) और कोनोली (46 गेंदों में 87 रन, आठ चौके, 7 छक्के) की आतिशी पारी तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने 54 रन की जीत से अपना विजय अभियान जारी रखा।
'इनाम के तौर पर मेरा बल्ला मिलेगा'
अय्यर ने मैच के बाद कहा, ''दोनों के बीच भागीदारी शानदार रही, कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे। तेज गेंदबाजों को बैकफुट पर जाकर सीधे शॉट मारना। बीच के ओवरों में दोनों ने जिस तरह का संयम दिखाया, वह जबर्दस्त था।'' उन्होंने कहा, ''मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, मैंने कहा कि चलो देखते हैं कि सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारता है। इनाम के तौर पर मेरा बल्ला मिलेगा। सुनने में शायद अजीब लगे। लेकिन उम्मीद है कि इससे हम सबको खुशी मिलेगी।''
'पंजाब किंग्स का यही हमारा मूलमंत्र है'
अय्यर ने कहा, ''मेरा मानना है कि जब आप खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से खेलने देते हैं तो वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यही हमारा मूलमंत्र है। मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है। उनका अपना एक तय तरीका होता है। कोच रिकी पोंटिंग मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं, मैं भी अपनी तरफ से कुछ बातें कहता हूं। फिर लड़के मैदान पर उतरकर अपना कमाल दिखाते हैं। '' उन्होंने कहा, ''हमारे ज्यादातर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं और उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। कुछ खास बल्लेबाजों के खिलाफ हमारे पास पहले से ही योजना तैयार होती हैं, बस उन्हें सही तरीके से लागू करना होता है। उन्हें बस किसी भी हाल में लापरवाह नहीं होना चाहिए।''
पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज
पंजाब किंग्स छह मैच में से पांच जीत से 11 अंक से तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। एलएसजी की यह लगातार तीसरी हार है। पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



