11 अप्रैल को होना था प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू, ईशान किशन ने भी कर दिया था कन्फर्म; मगर बीच मैच में...

Apr 14, 2026 12:31 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रफुल्ल हिंगे ने 13 अप्रैल 2026 को आईपीएल में डेब्यू किया, लेकिन ये डेब्यू 11 अप्रैल को ही हो जाना था। तभी तो यह कहावत उन पर फिट बैठ रही है कि हाथ आया पर मुंह ना लगा।

11 अप्रैल को होना था प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू, ईशान किशन ने भी कर दिया था कन्फर्म; मगर बीच मैच में...

हाथ आया पर मुंह ना लगा, ये कहावत आपने भी सुनी होगी। ऐसा ही कुछ सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के साथ आईपीएल 2026 में हुआ। प्रफुल्ल हिंगे ने 13 अप्रैल 2026 को आईपीएल में डेब्यू किया, लेकिन ये डेब्यू 11 अप्रैल को ही हो जाना था। तभी तो यह कहावत उन पर फिट बैठ रही है, क्योंकि एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने 11 अप्रैल को ही टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी थी कि प्रफुल्ल हिंगे आज डेब्यू करेंगे और वे जयदेव उनादकट की जगह खेलेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं।

दरअसल, 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोपहर के गेम में पंजाब किंग्स के सामने उन्हीं के होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ में अपना सीजन का चौथा मुकाबला खेलने उतरी थी। टीम चार में से तीन मैच हार चुकी थी। ऐसे में कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने टीम में कुछ बदलाव करने के बारे में योजना बनाई। कप्तान ईशान किशन ने टॉस के दौरान जाकर ये बात ऑन कैमरा बोली कि हां, टीम में दो बदलाव हैं। लियान लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा और जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल्ल हिंगे आए हैं, यह उनका डेब्यू गेम है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस हिसाब से प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू 11 अप्रैल को हो जाना था। हालांकि, बीच मैच में एसआरएच ने अपनी रणनीति को बदला, जो वैसे काम तो नहीं आई, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू डिले हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने जब बोर्ड पर 219 रन लगा दिए तो फिर शायद कोच और कप्तान ने रणनीति में बदलाव कर दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रफुल्ल हिंगे को आना था, लेकिन उन्होंने अनुभवी पेसर जयदेव उनादकट को तरजीह दे दी, जो पहले से आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन दिन के खेल को देखते हुए, पंजाब की राइट हैंड डोमिनेटिंग बैटिंग को देखते हुए प्रफुल्ल हिंगे की जगह बाएं हाथ के पेसर जयदेव उनाकट को उतारा। हालांकि, वे यहां भी फेल ही साबित हुए।

हो ही गया डेब्यू

उधर, प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू डिले हो गया, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे को अपने डेब्यू के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि 13 अप्रैल को ही ईशान किशन ने फिर से उनको टीम में शामिल करने की बाद टॉस के दौरान कही, लेकिन इस बार तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन में ही उनको शामिल कर लिया था, भले ही बाद में टीम को गेंदबाजी करनी पड़ी। जयदेव उनादकट को तो मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट से ही बाहर कर दिया था। साकिब हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ट्रैविस हेड की जगह खेले और 4 विकेट उन्होंने भी निकाले। इतने ही विकेट प्रफुल्ल हिंगे को मिले, जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट निकालकर सनसनी मचा दी थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।