प्रभसिमरन सिंह का बड़ा कारनामा, सूर्यकुमार-अभिषेक के बाद IPL में ऐसा करने वाले तीसरे अनकैप्ड प्लेयर
प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के इतिहास में एक से अधिक आईपीएल सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार और अभिषेक ने ये कारनामा किया था।

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रभसिमरन ने धर्मशाला में अर्धशतकीय पारी के दौरान आईपीएल 2026 में 400 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में एक से अधिक आईपीएल सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। प्रभसिमरन ने मुंबई के खिलाफ में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने धर्मशाला में 32 गेंद में 57 रन बनाए।
तीसरे अनकैप्ड बैटर
प्रभसिमरन सिंह आईपीएल इतिहास में एक से ज्यादा सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। प्रभसिमरन ने 2025 में 549 और जारी सीजन में 400 से अधिक रन बना लिए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सूर्यकुमार यादव (2018, 2019 और 2020) और अभिषेक शर्मा (2022 और 2024) हासिल कर चुके हैं।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कूपर कॉनली ने प्रभसिमरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में छह चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 57 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने कप्तान श्रेयस अय्यर (चार ) को बोल्ड कर पंजाब को तीसरा झटका दिया।
इसके बाद पंजाब का कोई भी बल्लेबाज मुम्बई के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। कूपर कॉनली (21) को राज बावा ने बोल्ड आउट किया। सूर्यांश शेडगे (आठ) और शशांक सिंह (दो) रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गये। 18वें ओवर में दीपक चाहर ने तेजी के साथ रन बना रहे अजमतउल्लाह ओमरजई को आउट कर पंजाब के बड़े स्कोर करने की मंशा पर विराम लगाया। ओमरजई ने 17 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली।
पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 200 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जेवियर बार्टलेट ने सात गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 18 रन बनाये। वहीं विष्णु विनोद ने आठ गेंदों में एक चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 15 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकर ने चार विकेट लिये। दीपक चाहर को दो विकेट मिले। राज बावा और कार्बिन बॉश ने एक -एक बल्लेबाज को आउट किया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अल्लाह गजनफर इस मुकाबले के लिए मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। पंजाब ने भी दो बदलाव करते हुए जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को एकादश में शामिल किया है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



