जिस पाकिस्तानी ने हड़प रखी है भारत की एशिया कप की ट्रॉफी, वही आ रहा IPL 2026 फाइनल देखने?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिस पाकिस्तानी शख्स मोहसिन नकवी की वजह से आज तक भारत को नहीं मिली एशिया कप की ट्रॉफी, उसे IPL 2026 फाइनल का न्योता मिला है, क्योंकि आईसीसी की मीटिंग 31 मई को अहमदाबाद में होनी है।

जिस पाकिस्तानी ने हड़प रखी है भारत की एशिया कप की ट्रॉफी, वही आ रहा IPL 2026 फाइनल देखने?

जिस पाकिस्तानी शख्स ने भारत की एशिया कप की ट्रॉफी को हड़प रखा है, उसी शख्स को आईपीएल 2026 का फाइनल देखने के लिए न्योता मिला है। ये शख्स कोई और नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी हैं, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चीफ थे तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के मंत्री एशिया कप की ट्रॉफी को अपने साथ ले गए थे। इस तरह भारत उन्हें ट्रॉफी चोर कहता है, लेकिन उसी शख्स को अब अहमदाबाद आने का न्योता मिला है।

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। पहले यह खिताबी भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी थी, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी इस बार की डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु को एलॉट नहीं किया, क्योंकि वहां के विधायक करीब 15 पर्सेंट टिकटों की मांग फ्री में कर रहे थे, जो कि बीसीसीआई का ही नुकसान था। ऐसे में प्लेऑफ्स के मैचों को अहमदाबाद, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में शेड्यूल किया गया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अब बात करें मोहसिन नकवी की तो उन्हें आईसीसी की तिमाही बैठक के लिए न्योता मिला है। जय शाह आईसीसी के चेयरमैन हैं। बीसीसीआई इस मीटिंग की मेजबान है। मीटिंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होने की संभावना है। जो भी सदस्य इस मीटिंग में शामिल होंगे। उन्हें आईपीएल 2026 का फाइनल भी देखने को मिलेगा। इस तरह मीटिंग के लिए मिला इनविटेशन आईपीएल 2026 के फाइनल देखने का भी एक तरह से न्योता है।

आईसीसी चीफ एग्जक्यूटिव्स 21 मई को एक वर्चुअल सेशन आयोजित करेंगे, जबकि अहमदाबाद में वैयक्तिक रूप से मीटिंग होगी। यह मीटिंग पहले अप्रैल में कतर के दोहा में होनी थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में हुए युद्ध की वजह से उसे पोस्टपोन कर दिया गया था। इसे बाद में अहमदाबाद में रीलोकेट कर दिया गया था। अब ऐसे में सवाल है कि क्या पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी इस मीटिंग को अटेंड करेंगे? इसका जवाब लगता है- नहीं। अन्य हितधारकों की तरह उन्हें भी निमंत्रण जरूर मिला है, लेकिन आईसीसी की 30 और 31 मई को होने वाली बैठक में उनके आने की संभावना कम है।

क्या भारत आएंगे मोहसिन नकवी?

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस मामले में बात कर सकते हैं। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी की वजह से उनके भारत आने की संभावना ना के बराबर है। वह वर्चुअल रूप में इस मीटिंग को अटेंड कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।