PBKS vs SRH Live Score: पंजाब ने जीता मैच
पंजाब ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया है। शशांक सिंह ने विजयी चौका लगाया। शशांक 16 और अय्यर 69 रन बनाकर नाबाद रहे।


कप्तान श्रेयस अय्यर
PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। पंजाब ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 220 रनों का टारगेट चेज करते हुए छह विकेट से विजयी परचम फहराया। यह पंजाब द्वारा चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। मुल्लापुर के मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर समेत तीन खिलाड़ियों ने पंजाब के लिए अर्धशतक जमाया। अय्यर 33 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जमाए। प्रियांश आर्य (20 गेंदों में 57) और प्रभसिमरन सिंह (25 गेंदों में 51) ने पंजाब को जबर्दस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रियांश सातवें ओवर में आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और इतने ही सिक्स लगाए। प्रभसिमरन ने नौवें ओवर में विकेट गंवाया। उनके बल्ले से चार चौके और चार सिक्स निकले। कूपर कोनोली (11) सस्ते में आउट हुए। पंजाब को तीनों झटके शिवांग कुमार ने दिए। ऐसे में अय्यर ने नेहल वढेरा (14) के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप की। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 14) के साथ 26 रन जोड़कर पंजाब को जीत की दहलीज पार कराई।
इससे पहले, हैदराबाद ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान 219 रन बटोरे। एसआरएच के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने ट्रैविस हेड (23 गेंदों में 38, पांच चौके एक) के साथ 120 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन जुटाए, जिसमें एक चौका एक छक्का है। कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 बनाकर रनआउट हुए। पीबीकेएस की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने एक शिकार किया। पीबीकेएस चार मैचों में सात अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर। पंजाब का केकेआर के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम चार मैचों में तीसरी हार के बाद तालिका में छठे स्थान पर है।
Punjab Kings Score: 223/4 (18.4 ओवर)
Sunrisers Hyderabad Score: 219/6 (20 ओवर)
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब ने जीता मैच
पंजाब ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया है। शशांक सिंह ने विजयी चौका लगाया। शशांक 16 और अय्यर 69 रन बनाकर नाबाद रहे।
PBKS vs SRH Live Score: अय्यर ने ठोका अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। ईशान मलिंगा ने 16 वें ओवर में 18 रन खर्च किए, जिसमें अय्यर ने दो छक्के और एक चौका जमाया। हर्ष दुबे ने 17वें ओवर में वढेरा (14) को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने अय्यर के साथ 69 रनों की साझेदारी की। पंजाब को 18 गेंदों में 18 रन चाहिए।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को चाहिए 41 रन
पंजाब को 30 गेंदों में जीत के लिए 41 रन की जरूरत है। कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंदों में 43 रन बनाकर टिके हैं। वढेरा ने 11 गेंदों में 13 रन जुटा लिए हैं। हर्षल पटेल ने 15वें ओवर में 18 रन खर्च किए।
PBKS vs SRH Live Score: शिवांग ने कोनोली को भेजा पवेलियन
शिवांग ने पंजाब को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने 11वें ओवर में कूपर कोनोली को पवेलियन भेजा। वह 12 गेंदों में 11 रन ही बना सके, जिसमें एक चौका है। कप्तान अय्यर 6 और नेहल वढेरा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs SRH Live Score: प्रभसिमरन फिफ्टी जड़कर लौटे
प्रभसिमरन सिंह फिफ्टी जड़कर लौट गए हैं। उन्होंने शिवांग द्वारा डाले गए नौवे ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर पचासा पूरा किया और अगली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। कोनोली का साथ देने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
PBKS vs SRH Live Score: प्रियांश आर्य का तूफान थमा
प्रियांश आर्य का तूफान थम गया है। वह 20 गेंदों में 57 रन बनाने के बाद सातवें ओवर में आउट हुए। उन्होंने पांच छक्के और इतने ही चौके लगाए। प्रियांश को शिवांग कुमार ने नीतीश कुमार रेड्डी को कैच कराया। उन्होंने प्रभसिमरन (41*) के संग पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रभसिमरन का साथ देने के लिए कूपर कोनोली आए हैं।
PBKS vs SRH Live Score: प्रियांश आर्य ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
पंजाब ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 93 रन जोड़े हैं। प्रियांश आर्य ने तूफानी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 16 गेंदों में 50 रन कंप्लीट किए। यह पंजाब के लिए आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। प्रियांश ने हर्षल पटेल द्वारा डाले गए छठे ओवर में दो चौके और दो छक्के ठोके। प्रभसिमरन 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स पहुंची 50 रनों के पार
पंजाब किंग्स का चार ओवर के बाद स्कोर 55/0 है। प्रभसिमरन सिंह का जलवा जारी है। उन्होंने उनादकट के स्पेल के दूसरे ओवर में दो छक्के लगाए। प्रभसिमरन 36 और प्रियांश 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PBKS vs SRH Live Score: प्रभसिमरन के बल्ले ने उगली आग
प्रियांश के बाद प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी आग उगल रहा है। प्रभसिमरन ने जयदेव उनादकट के दूसरे ओवर में चौका छक्का लगाने के बाद ईशान मलिंगा द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर में भी बाउंड्री लगाई और हवाई फायर किया। वह 22 के निजी स्कोर पर हैं।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब की पारी का हुआ आगाज
पंजाब किंग्स की पारी का आगाज हो गया है। हर्ष दुबे ने पहले ओवर में 18 रन दिए, जो प्रियांश आर्य ने बटोरे। उन्होंने दो दो चौके, एक छक्का लगाने के अलावा दो बार डबल निकाला।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स को 220 का टारगेट
एसआरएच ने पंजाब किंग्स को 220 का टारगेट दिया है। बार्टलेट ने 20वें ओवर में महज पांच रन दिए और क्लासेन को आउट किया। क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रनों की पार खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। हर्ष दुबे 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
PBKS vs SRH Live Score: अर्शदीप ने किया दूसरा शिकार
अर्शदीप सिंह ने दूसरा शिकार किया है। उन्होंने 19वें ओवर में सलिल अरोड़ा को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। सलिल ने 8 गेंदो में 9 रन जुटाए, जिसमें एक सिक्स है।
PBKS vs SRH Live Score: अनिकेत नहीं खेल पाए बड़ी पारी
हैदराबाद का चौथा विकेट अनिकेत वर्मा के रूप में गिरा है। वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अनिकेत 9 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद 17वें ओवर में रनआउट हो गए। उनके और क्लासेन के बीच तालमेल की कमी देखने को मिली। क्लासेन 27 रन बनाकर टिके हैं।
PBKS vs SRH Live Score: 5 ओवर में कितने रन बनाएगी हैदराबाद?
15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 176/3 है। क्लासेन 23 और अनिकेत वर्मा 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद टीम आखिरी पांच ओवर में 70 प्लस रन जुटाने की फिराक में होगी ताकि 250 का आंकड़ा छू सके।
PBKS vs SRH Live Score: अर्शदीप सिंह को मिली पहली सफलता
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2026 में पहली सफलता मिली है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन को पवेलियन भेजा। बाउंड्री पर मार्को यानसेन ने किशन का एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। ईशान ने 17 गेंद में 27 रन बनाए।
PBKS vs SRH Live Score: 150 के पार हैदराबाद टीम
हैदराबाद टीम ने 12 ओवर में ही 150 रनों का आंकड़ पार कर लिया है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 25 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है। ईशान 15 और क्लासेन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Score: हेड और अभिषेक हुए आउट
शशांक सिंह ने नौवें ओवर में हैदराबाद को डबल झटका दिया है। उन्होंने पहली गेंद पर ट्रैविस हेड को बार्टलेट के हाथों लपकवाया। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स है।उन्होंने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप को कैच दिया। उन्होंने 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और 8 सिक्स निकले। कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अब क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने तूफानी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 18 गेंदों में 50 रन कंप्लीट किए। यह उनका आईपीएल में दसवां अर्धशतक है। अभिषेक ने पांचवे ओवर में वैशाख के खिलाफ चार छक्के मारे। वहीं, हेड ने बार्टलेट द्वारा डाले गए छठे ओवर में तीन चौके और लगाए और अभिषेक ने छक्का जमाया। हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 105 रन जोड़े। हेड 31 और अभिषेक 66 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक ने अर्शदीप को कूटा
अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में 24 रन लुटाए, जिसमें चार वाइड शामिल हैं। अर्शदीप को अभिषेक ने कूटा। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर चौका जबकि चौथी और पांचवी गेंद पर छक्का लगाया। वह 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक ने लगाए तीन चौके
अभिषेक शर्मा तीन चौके लगा चुके हैं। जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें अभिषेक के बल्ले से दो बाउंड्री निकली। वहीं, ट्रैविस हेड बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं।
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स की पारी हुई शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अर्शदीप सिंह ने पंजाब की बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 9 रन दिए, जिसमें दो वाइड हैं। अभिषेक ने चौके समेत पांच रन बटोरे। हेड ने डबल निकाला।
PBKS vs SRH Live Score: सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स लिस्ट
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कामिंदू मेंडिस
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। यह दिन का मैच है। ऐसे में हम यह देखता चाहते हैं कि पिच कैसी रहेगी। हमें एक-दूसरे और सभी यंगस्टर्स का साथ देना होगा। वहीं, हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे।
PBKS vs SRH Live Score: अर्शदीप की फॉर्म चिंता का विषय
अर्शदीप सिंह की फॉर्म पंजाब किंग्स के लिए चिंता का विषय है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2026 में 15 मैचों में पावरप्ले में सिर्फ पांच विकेट लिए हैं। उनका औसत 57.60 का है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है। अर्शदीप ने अब तक 10 ओवर में 99 रन दिए हैं। हालांकि, अर्शदीप का ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के खिलाफ अच्छा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित XII
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
PBKS vs SRH Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में 24 मैच खेले गए हैं। हैदराबाद का इस दौरान दबदबा देखने को मिला रहा है। एसआरएच ने 17 मैचों में पंजाब टीम को शिकस्त दी है। वहीं, पीबीकेएस ने सिर्फ 7 मैचों विजयी परचम फहराया।
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मुशीर खान, विशाल निशाद, मिचेल ओवेन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्यक, नेहल वढेरा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, प्रियांश आर्य, पाइला अविनाश।
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।