PBKS vs RR Pitch Report: आज मुल्लांपुर में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज काटेंगे गदर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

PBKS vs RR Pitch Report: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाएगा। यह आईपीएल 2026 का 40वां मैच है। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

PBKS vs RR Pitch Report: आज मुल्लांपुर में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज काटेंगे गदर?

PBKS vs RR Pitch Report: आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच आईपीएल 2026 का 40वां मैच खेला जाना है। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर होगी। टॉस सात बजे होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 265 रनों का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया था। पीबीकेएस सात मैचों में से 6 जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम तालिका में चौथे नंबर पर है। उसने आठ मैचों में से पांच जीते हैं। आरआर को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली थी। आरआर के लिए पीबीकेएस के विजय रथ को आसान नहीं होगा। आइए, एक नजर पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

PBKS vs RR पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स मंगलवार को मुल्लांपुर के मैदान पर सीजन में चौथा और अपना आखिरी मैच खेलेगी। पंजाब टीम को अपने आखिरी तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलने हैं। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां स्कोर अक्सर 200 रन के पार जाता है। आज भी बल्लेबाजों को गदर काटने की संभावना है। यहां अच्छा बाउंस और पेस मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत नहीं होती। मौजूदा सीजन में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है। ऐसे में एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, गेंदबाजों को प्रभाव छोड़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आज मैच के दौरान बारिश की संभावना है। मैच में थोड़ी रुकावट आ सकती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुल्लांपुर स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

मैच- 14

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 7 (50.00%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (50.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 9 (64.29%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 5 (35.71%)

हाईएस्ट स्कोर- 254/7

लोएस्ट स्कोर- 95

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 223/4

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 172.23

औसत रन प्रति विकेट- 25.49

औसत रन प्रति ओवर- 9.15

पंजाब बनाम राजस्थान हेड-टू-हेड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में अब तक 30 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान राजस्थान का पलड़ा भारी रहा। आरआर ने 17 जबकि पीबीकेएस ने 13 मैचों में जीत हासिल की। दोनों टीमों की बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा संजू सैमसन (21 मुकाबलों में 690) ने किया, जो अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब बनाम राजस्थान मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पंजाब टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज अर्शदीप ने आरआर के खिलाफ 11 मैचों में 18 शिकार किए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।