1, 1, 2, 6, 7., 5 मैच में सिर्फ 17 रन, श्रेयस अय्यर के लिए नाइटमेयर हैं RCB के गेंदबाज, 2025 से अब तक रखा है खामोश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल में 2025 से लेकर 2026 के जारी सीजन तक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को अगर किसी टीम की गेंदबाजी यूनिट ने सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वह है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी यूनिट। इस टीम के गेंदबाजों के सामने उनका प्रदर्शन कैसा है, जानिए।

1, 1, 2, 6, 7., 5 मैच में सिर्फ 17 रन, श्रेयस अय्यर के लिए नाइटमेयर हैं RCB के गेंदबाज, 2025 से अब तक रखा है खामोश

आईपीएल में 2025 से लेकर 2026 के जारी सीजन तक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को अगर किसी टीम की गेंदबाजी यूनिट ने सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वह है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी यूनिट। आरसीबी के गेंदबाज बीते 2 साल से श्रेयस अय्यर के लिए नाइटमेयर की तरह रहे हैं। दाएं हाथ के इस मध्यम क्रम के बल्लेबाज को आरसीबी के गेंदबाजों ने 2025 से लेकर अब तक अपने खिलाफ एक भी मैच में चलने नहीं दिया है। श्रेयस अय्यर का डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के खिलाफ खराब प्रदर्शन 2025 के लीग मैच से शुरू हुआ था उसके बाद से यह अब तक यानी 2026 में आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच तक भी जारी है।

2025 के आईपीएल में RCB के खिलाफ बिल्कुल नहीं चला बल्ला

2025 के पहले लीग मैच में श्रेयस अय्यर ने आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट का सामना जब पहली बार पंजाब किंग्स की जर्सी में किया था तब उन्होंने 10 गेंदों में सात रन बनाए थे और पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उम्मीद थी कि श्रेयस अय्यर अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उन्होंने एक बार फिर पिछले सीजन में अपनी टीम को आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट के सामने निराश किया था। उन्होंने अगले मैच में 10 गेंदों में छह रनों की पारी खेली थी और पवेलियन लौट गए थे। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था, जिसमें आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार 18 साल के इतिहास में खिताब अपने नाम किया था। इस फाइनल मुकाबले में भी श्रेयस अय्यर को आरसीबी के मध्यम तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेज दिया था। फाइनल मुकाबले में अय्यर तीन गेंद में सिर्फ दो रन ही बना सके थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2026 में भी पूरी तरह से किया है निराश

आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के फैंस को यह उम्मीद थी कि आरसीबी के खिलाफ श्रेयस अय्यर का बल्ला कभी ना कभी तो बोलेगा। हालांकि, इस सीजन भी ऐसा होता नहीं दिख रहा है और श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपने फैंस और अपनी टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में निराश किया है। साल 2026 में श्रेयस अय्यर ने पहले लीग मैच में आरसीबी के खिलाफ दो गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन बनाया। वह एक बार फिर बुरी तरह इस गेंदबाजी यूनिट के सामने फेल रहे। वहीं, आज के मैच में भी अय्यर कुछ खास कारनामा नहीं कर सके और रसिख सलाम डार की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को आसान सा कैच दे बैठे और अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने आज के मैच में तीन गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया। आरसीबी के खिलाफ 2025 से लेकर अब तक खेले गए पांच मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने कुल 17 रन बनाए हैं, जो की बहुत ही काम है और उनके कैलीबर के हिसाब से यह बेहद निराशाजनक प्रदर्शन है।

साल 2025 से आरसीबी के खिलाफ पिछली पांच पारियों में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

7 (10)

6 (10)

2 (3)

1 (2)

1(3)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।