PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

PBKS vs RCB Pitch Report- पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का आज का मैच धर्मशाला में खेला जाना है। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है। आज भी यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

PBKS vs RCB Pitch Report- पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर आज आरसीबी यह मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनेगी। वहीं पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत के ट्रैक पर लौटना होगा, पंजाब पिछले लगातार 5 मैच हार चुकी है। अगर आज पंजाब हारी तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। आईए एक नजर पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट

पंजाब वर्सेस आरसीबी मैच के रूप में धर्मशाला IPL 2026 का अपना पहला डे गेम होस्ट करने जा रहा है। यहां पिछले 10 दिन में हुए मुकाबलों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है, इसलिए हो सकता है कि टॉस का रिजल्ट में रोल हो। रविवार को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है और टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस गेम के लिए DC के खिलाफ मैच वाली पिच ही इस्तेमाल की जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है, ओस के चलते बाद में बैटिंग करना आसान होगा।

धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 16

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (56.25%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (43.75%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (50.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (50.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 241/7

लोएस्ट स्कोर- 116

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5

औसत रन प्रति विकेट- 28.82

औसत रन प्रति ओवर- 9.09

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 189.69

PBKS vs RCB हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 आरसीबी ने तो 18 पीबीकेएस ने जीते हैं। पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने पंजाब को 5 बार हराया है।

PBKS vs RCB स्क्वॉड

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।