RCB ने पंजाब किंग्स को रौंदकर कटाया प्लेऑफ का टिकट, श्रेयस ब्रिगेड ने लगाया 'हार का सिक्स'

PBKS vs RCB Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। पीबीकेएस के सामने 223 रनों का विशाल लक्ष्य था।

RCB ने पंजाब किंग्स को रौंदकर कटाया प्लेऑफ का टिकट, श्रेयस ब्रिगेड ने लगाया 'हार का सिक्स'

PBKS vs RCB Live Score

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

PBKS vs RCB Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने रविवार को पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया। धर्मशाला में 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीबीकेएस ने सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। आरसीबी 19वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। आरसीबी 13 मैचों में 18 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम ने लगातार छठी हार का सामना किया है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। पीबीकेएस तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके 13 मैचों में 13 अंक हैं।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने खराब आगाज किया। प्रियांश आर्य का नहीं खुला खाता। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में पवेलियन भेजा। भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह (पांच गेंदों में 2) का शिकार किया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे। उन्हें रासिख सलाम ने चौथे ओवर में आउट किया। पंजाब ने तीन विकेट 19 रन पर गंवा दिए। पंजाब को चौथा झटका कूपर कोनोली के रूप में लगा। उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 37 रनों की पारी खेली। कोनोली को रोमारियो शेफर्ड ने आछवें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। पंजाब की आधी टीम 93 रनों पर ढेर हुई। सूर्यांश शेडगे 11वें ओवर में बने सुयश शर्मा का शिकार बने। उन्होंने 22 गेंदों में रन 37 रन जुटाए, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के हैं। इसके बाद, मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से पांच चौके निकले। स्टोइनिस को जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। शशांक ने 27 गेंदों में 56 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और चार छक्के हैं। अजमतुल्लाह उमरजई ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। शशांक और उमरजई को रासिख ने अंतिम ओवर में आउट किया।

इससे पहले, आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारत 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन जुटाए। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जैकब बेथेल (7 गेंदों में 11) को हरप्रीत बरार ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप की। पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और तीन छक्के हैं। हरप्रीत ने दसवें ओवर में पडिक्कल को अपने जाल में फंसाया। कोहली की पारी का अंत 15वें ओवर में हुआ। उन्होंने 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों के दम पर 58 रन जुटाए। कोहली ने वेंकटेश के संग तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। वेंकटेश ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के निकले। टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो सिक्स हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप की। डेविड अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

PBKS: 199/7 (20 ओवर)

RCB: 222/4 (20 ओवर)

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता मैच

आरसीबी ने 23 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। पंजाब को हराते ही आरसीबी ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली। अंतिम ओवर में शशांक और उमरजई को सलाम ने आउट किया।

Share

PBKS vs RCB Live Score: शशांक ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

शशांक सिंह ने 22 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने मौजूदा सीजन में पहला और आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाया है। भुवी ने 18वें ओवर में 16 रन दिए। शशांक ने दो चौके और अजमतुल्लाह उमरजई ने छक्का मारा। पंजाब को 12 गेंदों में जीत के लिए 40 रनों की दरदार है। उमरजई 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस हुए एलबीडब्ल्यू

मार्कस स्टोइनिस एलबीडब्ल्यू हो गए हैं। उन्हें 17वें ओवर में हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। स्टोइनिस ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स को चाहिए 63 रन

पंजाब किंग्स को आखिरी 24 गेंदों में 63 रन चाहिए। शशांक 42 और स्टोइनिस 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर ने 16वें ओवर में 14 रन खर्च किए, जिसमें शशांक ने छक्का और स्टोइनिस ने चौका लगाया।

Share

PBKS vs RCB Live Score: शशांक सिंह का चल रहा बल्ला

शशांक सिंह का बल्ला चल रहा है। वह 258.33 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बना चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया है। स्टोइनिस 17 गेंदों में 23 रन बनाकर टिके हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की आधी टीम हुई ढेर

पंजाब की आधी टीम ढेर हो गई है। सूर्यांश शेडगे को सुयश शर्मा ने 11वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 22 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। स्टोइनिस 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शशांक सिंह का खाता खुलना बाकी है।

Share

PBKS vs RCB Live Score: कूपर कोनोली फिफ्टी से चूके

कूपर कोनोली फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 22 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के हैं। उन्हें शेफर्ड ने आठवें ओवर में बेथेल को कैच कराया। सूर्यांश शेडगे 19 और मार्कस स्टोइनिस 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 49/3 है

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर 49 रन जोड़े। कूपर कोनोली 26 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यांश शेडगे 9 गेंदों में 16 रन जोड़कर टिके हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score:श्रेयस अय्यर का नहीं चला बल्ला

पंजाब को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा है। कप्तान का बल्ला भी नहीं चला। अय्यर ने तीन गेंदों का सामना करने के बाद एक रन बनाया। उन्हें रासिक सलाम ने चौथे ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच कराया। कोनोली 15 और सूर्यांश शेडगे 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: प्रभसिमरन सिंह भी हुए फ्लॉप

प्रभसिमरन सिंह भी फ्लॉप हो गए हैं। वह पांच गेंदों में 2 रन ही बना सके। प्रभसिमरन को भवनेश्वर ने तीसरे ओवर में आउट किया। उन्होंने पडिक्कल को कैच दिया। कोनोली 15 और कप्तान श्रेयस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: प्रियांश आर्य का नहीं खुला खाता

पंजाब किंग्स को पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने झटका दिया है। उन्होंने प्रियांश आर्य को शेफर्ड के हाथों कैच कराया। प्रियांश का खाता नहीं खुला। प्रभसिमरन सिंह का साथ देने के लिए कूपर कोनोली आए हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पीबीकेएस को मिला 223 का लक्ष्य

पीबीकेएस को 223 रनों का लक्ष्य मिला है। टिम डेविट ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए। वेंकटेश ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली।

Share

PBKS vs RCB Live Score: वेंकटेश अय्यर ने जड़ी फिफ्टी

वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने फर्ग्यूसन के खिलाफ छक्का मारकर पचासा परा किया। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला और आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक है। आरसीबी बड़े स्कोर की बढ़ रही है। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 170/3 है। फर्ग्यूसन ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 19 रन लुटाए।

Share

PBKS vs RCB Live Score: कोहली बने चहल का शिकार

विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 58 रनों की पारी खेली। कोहली को चहल ने 15वें ओवर में प्रियांश के हाथों लपकवाया। उन्होंने वेंकटेश के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

Share

PBKS vs RCB Live Score: कोहली ने ठोका अर्धशतक

कोहली ने 31 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। कोहली ने जारी सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया है। वह एक शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 67 अर्धशतक जमाए हैं। वेंकटेश 10 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: देवदत्त पडिक्कल फिफ्टी से चूके

आरसीबी को दूसरा झटका भी हरप्रीत ने दिया है। उन्होंने 10वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल का शिकार किया। वह फिफ्टी से चूक गए। पडिक्कल ने 25 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। उन्होंने कप्तान श्रेयस को कैच थमाया। पडिक्कल ने कोहली (38)* के साथ 76 रनों की पार्टनरशिप की। कोहली का साथ देने के लिए वेंकटेश अय्यर आए हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले में 60 के पार आरसीबी

आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 61 रन जोड़े। कोहली 25 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों में 23 रन जोड़े हैं। अर्शदीप ने छठे ओवर में 12 रन खर्च किए।

Share

PBKS vs RCB Live Score: बेथेल बने हरप्रीत का शिकार

आरसीबी का पहला विकेट जैकब बेथेल के रूप में गिरा है। उन्हें हरप्रीत बरार ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। बेथेल ने 7 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें दो चौके हैं। उन्होंने कोहली के साथ 21 रनों की साझेदारी की।

Share

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला है। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए चार रन दिए। कोहली और बेथेल के बल्ले से दो-दो रन निकले। अजमतुल्लाह उमरजई ने दूसरे ओवर में 13 रन दिए, जिसमें कोहली ने छक्का लगाया।

Share

PBKS vs RCB Live Score: देखें दोनों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

Share

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब ने आरसीबी से जीता टॉस

पंजाब ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा आरसीबी की कमान संभाल रहे हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार टॉस के लिए दोपहर तीन बजे मैदान पर होंगे।

Share

PBKS vs RCB Live Score: भुवनेश्वर कुमार काटेंगे गदर!

भुवनेश्वर कुमार का पीबीकेएस के टॉप-3 बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने प्रियांश आर्य को 25 गेंद डाली हैं, जिसमें 24 रन दिए। भुवी ने प्रभसिमरन सिंह को 57 गेंदों में 88 रन दिए लेकिन पांच बार आउट किया। अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों में 45 रन बनाए और तीन बार आउट हुए । अय्यर 22 गेंदों में चार बार जोश हेजलवुड का शिकार बन चुके हैं।

Share

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की संभावित XII

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड

Share

PBKS vs RCB Live Score: 'पंजाब अब बहुत दबाव में हैं क्योंकि...'

भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि पंजाब किंग्स की गेंदबाजी, विशेष रूप से उसके विदेशी तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। चावला ने आरसीबी मैच से पहले कहा, ''पंजाब किंग्स अब बहुत दबाव में हैं क्योंकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे अपने शेष मैच जीतने ही होंगे। विदेशी गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उसके लिए गेंदबाजी बड़ी चिंता का विषय बन गई है। उसके विदेशी तेज गेंदबाज फॉर्म और निरंतरता हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं।''

Share

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित XII

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share

PBKS vs RCB Live Score: हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर

पंजाब और बेंगलुरु के बीच हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर है। दोनों ने आईपीएल में आपस में 37 मैच खेले है। इस दौरान आरसीबी ने जहां 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, पीबीकेएस ने 18 मैचों में बाजी मारी। हालांकि, साल 2023 से आरसीबी 6-1 से आगे है, जिसमें पिछले साल का क्वालिफायर-1 और फाइनल भी शामिल है।

Share

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या।

Share

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स का स्कॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, पायला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RCB ने पंजाब किंग्स को रौंदकर कटाया प्लेऑफ का टिकट, श्रेयस ब्रिगेड ने लगाया 'हार का सिक्स'