PBKS vs MI: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हराया, श्रेयस की टीम ने 5वां मैच गंवाया

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया। पंजाब की टू्र्नामेंट में लगातार 5वीं हार है।

PBKS vs MI: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हराया, श्रेयस की टीम ने 5वां मैच गंवाया

PBKS vs MI LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Mumbai Score: 205/4 (19.5)

Punjab Score: 200/8 (20)

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। मुंबई ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा और रयान रिकल्टन की दमदार पारियों की बदौलत 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई की जारी सीजन में ये चौथी जीत है, जबकि पंजाब ने लगातार पांचवां मुकाबला गंवाया है।

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा रयान रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। रयान रिकल्टन 23 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। नमन 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। रोहित शर्मा ने 26 गेंद में 25 रन का योगदान दिया।

मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स को पहले बैटिंग करते हुए प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा। दीपक चाहर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। प्रभसिमरन ने इस बीच शार्दुल का स्वागत तीन चौकों के साथ किया। प्रभसिमरन को 28 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला जब कोर्बिन बॉश ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया। कूपर कोनोली ने आठवें ओवर में रघु शर्मा पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर विल जैक्स पर भी दो चौके मारे। प्रभसिमरन ने भी रघु पर लगातार दो छक्के जड़े और फिर बॉश पर छक्के और एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पंजाब के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ। शार्दुल ने इसके बाद प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके पंजाब को दोहरा झटका दिया।

शार्दुल पर छक्का जड़ने के बाद प्रभसिमरन ने अगली गेंद पर शॉट दोहराने की कोशिश की लेकिन मिड विकेट पर बॉश को कैच दे बैठे। अय्यर ने शारदुल पर चौके से खाता खोला लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। राज बावा ने अगले ओवर में कोनोली (21) को बोल्ड करके पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 111 रन किया। सूर्यांश शेडगे भी आठ रन बनाने के बाद शार्दुल की गेंद पर बावा के हाथों लपके गए। अजमतुल्लाह उमरजई ने बॉश पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने शशांक सिंह (02) को पगबाधा कर दिया। पंजाब ने 15 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। शार्दुल ने इसके बाद मार्को यानसेन (02) को भी पगबाधा किया। पारी के 18वें ओवर में उमरजई (38) ने चाहर की लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर जैक्स को कैच दे बैठे।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार को धर्मशाला में हो रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से नहीं खेल रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार 6 मैच जीते थे और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम जीत के लिए तरस रही है। टीम को लगातार चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पिछले मैचों में मिली हार से पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। क्योंकि टीम को अब अपने आखिरी तीन लीग मैच हर हाल में जीतने होंगे। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मुंबई जारी सीजन में 11 मैचों में से तीन में ही जीत दर्ज कर सकी है।

पंजाब-मुंबई प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

पंजाब-मुंबई मैच में किसने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे।

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया। पंजाब द्वारा मिले 201 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई को आखिरी ओवर में चाहिए 15 रन

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 1 रन चाहिए। मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: तिलक वर्मा ने लगाई फिफ्टी

PBKS vs MI LIVE Score: तिलक वर्मा ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को 17वें ओवर में चौथा झटका लगा है। शेरफेन रदरफोर्ड 21 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई ने उन्हें आउट किया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 52 रन

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 24 गेंद में 52 रन चाहिए। मुंबई ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। रदरफोर्ड 20 और तिलक 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में बनाए 129 रन

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 31 और रदरफोर्ड 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को 10वें ओवर में तीसरा झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 26 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: नमन धीर हुए आउट

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। नमन धीर 6 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने उन्हें आउट किया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस को सातवें ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 23 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में बनाए 40 रन

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडिंयस ने बिना विकेट गंवाए 4 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 5 और रिकल्टन ने 35 रन बनाए हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत के लिए रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती दो ओवर में मुंबई ने 13 रन बनाए।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किग्स ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन ने 57 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में बनाए 188 रन

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं। बार्टलेट 10 और विनोद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स के 150 रन पूरे

PBKS vs MI LIVE Score:पंजाब किंग्स के 150 रन पूरे हो चुके हैं। अजमतुल्लाह उमरजई तेज तर्रार पारी खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 140 के स्कोर पर गिरा पंजाब का सातवां विकेट

PBKS vs MI LIVE Score: धर्मशाला में पंजाब के बल्लेबाजों पर लॉर्ड शार्दुल ठाकुर की गेंदों का कहर बरपा है। उसके 140 रन पर 7 विकेट गिर चुके हैं जिनमें से 4 विकेट तो अकेले ठाकुर ने झटके।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 16 ओवर में पंजाब किंग्स का स्कोर 140/6

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 16 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। मार्को येनसेन 2 और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स का छठा विकेट भी गिर चुका है। शशांक सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इन्हें बॉश ने आउट किया। 14.4 ओवर में टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स को पांचवां झटका

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लग चुका है। सूर्यांश शेडगे 8 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए हैं। राज बावा ने उनका शानदार कैच लपका। पंजाब किंग्स की आधी टीम पवैलियन लौट चुकी है। शार्दुल ठाकुर ने अब तक 3 विकेट झटके हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 4 रन के अंतराल पर पंजाब के 3 विकेट गिरे

PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह के तौर पर पंजाब का जब दूसरा विकेट गिरा तब टीम का स्कोर 107 रन था। प्रभ के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। 111 रन पर कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा विकेट गिरा। उसी टीम स्कोर पर कूपर कॉनली भी आउट हुए।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स के विकेटों की पतझड़, चौथा बल्लेबाज आउट

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स का चौथा विकेट भी गिर चुका है। कूपर कॉनली 21 रन बनाकर राज बावा की गेंद पर आउट हुए। 4 रन के अंतराल पर पंजाब के 3 विकेट गिरे।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: शार्दुल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर को भी किया आउट

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है। प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका भी जड़ा लेकिन उसकी अगली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट कर दिया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा

PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह के तौर पर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लग चुका है। प्रभ ने 57 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक

PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 29 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। पंजाब किंग्स के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। दूसरे छोर से कूपर कॉनली प्रभ का अच्छा साथ दे रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 89/1

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनली दोनों ही लय में दिख रहे हैं। प्रभ ने 10वें ओवर में 2 शानदार छक्के लगाए। इस ओवर में पंजाब के खाते में 13 रन जुड़े।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 9 ओवर में पंजाब का स्कोर 76/1

PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन के साथ-साथ कूपर कॉनली भी लय में दिख रहे हैं। विल जैक्स के ओवर में उन्होंने 2 शानदार चौके जड़े। नौवें ओवर में पंजाब ने 9 रन बनाए। कॉनली 19 और प्रभसिमरन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: 8 ओवर में पंजाब का स्कोर 67/1

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स की टीम ने 8 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। 8वें ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने कुल 9 रन बटोरे। कॉनली ने इस ओवर में एक शानदार छक्का भी जड़ा। वह 11 रन और प्रभसिमरन सिंह 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब का स्कोर 58-1, 7 ओवर

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में सिर्फ 3 रन बने। प्रभसिमरन सिंह 28 और कोनोली 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स को छठे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर ने उन्हें आउट किया।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस की कसी हुई गेंदबाजी

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में शुरुआती चार ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की है। पंजाब की टीम ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 31 रन बनाए हैं।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। दीपक चाहर के पहले ओवर में सात रन बने।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: जसप्रीत बुमराह कर रहे मुंबई की कप्तानी

PBKS vs MI LIVE Score: जसप्रीत बुमराह नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अल्लाह गजनफर इस मुकाबले के लिए मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। पंजाब ने भी दो बदलाव करते हुए जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को एकादश में शामिल किया है।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बुमराह मुंबई की कप्तानी कर रहे।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस टीम

PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, रॉबिन मिंज.

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स

PBKS vs MI LIVE Score: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

Share

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)PBKS vs MI: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हराया, श्रेयस की टीम ने 5वां मैच गंवाया