PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स के विजय रथ ने एलएसजी को कुचला, प्रियांश और कोनोली ने काटा गदर
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। लखनऊ को 255 रनों का विशाल टारगेट मिला थी। एलएसजी ने हार की हैट्रिक लगाई है।
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2026 में जीत का पंजा लगा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम के विजय रथ ने रविवार को लखनऊ सुपर किंग्स (एलएसजी) को 54 रनों से कुचला। पीबीकेएस ने मुल्लांपुर के मैदान पर 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। जवाब में लखनऊ निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही जुटा सकी। यह एलएसजी की लगातार तीसरी है। एलएसजी के छह मैचों में चार अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। पीबीकेएस छह मैचों में 11 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।
कप्तान ऋषभ पंत फिफ्टी से चूके
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी ने सधा हुआ आगाज किया। मिचेल मार्श (28 गेंदों में 40, तीन चौके, दो छक्के) और आयुष बदोनी (21 गेंदों में 35, पांच चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। बदोनी पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हुए। मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत (23 गेंदों में 43, एक चौका, चार छक्के) के साथ 48 रनों की साझेदारी की। मार्श 12वें और पंत 13वें ओवर में पवेलियन लौटे। निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 9 गेंदों में महज रन बनाए। एडेन मार्करम (15 गेंदों में 27) और मुकुल चौधरी (12 गेंदों में नाबाद 16)। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की। मार्करम ने तीन चौके और छक्के लगाए। वह अंतिम ओवर में आउट हुए।। मुकुल के बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला। पंजाब के लिए मार्को यान्सेन ने दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहलन ने एक-एक विकेट चटकाया।
प्रियांश और कोनोली ने काटा गदर
इससे पहले, पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद सात विकेट पर 254 रन बटोरे। यह मौजूदा सीजन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। प्रभसिमरन सिंह पहले ओवर में बिना खाता खोले लौट गए। इसके बाद, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने कमाल की बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए। प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और 9 छक्के हैं। कोनोली ने 48 गेंदों में 87 रन बटोरे। उनके बल्ले से आठ चौके और छक्के निकले। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की दमदार पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 14वें ओवर में टूटी। कप्तान श्रेयस अय्यर (6 गेंदों में 5) और नेहल वढेरा (7 गेंदों में 13) ज्यादा देर नहीं टिके। मार्कस स्टोइनिस 16 गेंदों में 29 बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने शशांक सिंह (6 गेंदों में 17) के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। मार्को यान्सेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव ने दो-दो जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया
पंजाब ने लखनऊ को 54 रनों से रौंदा है। यह पंजाब की मौजूदा सीजन में पांचवीं जीत है। मार्को यान्सेन ने अंतिम ओवर में आठ रन दिए और एडेन मार्करम (42) का शिकार किया। मुकुल चौधरी 21 और हिम्मत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
PBKS vs LSG Live Score: निकोलस पूरन का नहीं चला बल्ला
लखनऊ का चौथा विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा है। उन्होंने 9 गेंदों में एक चौके के जरिए 9 रन बनाए। पूरन को यान्सेन ने 15वें ओवर में आउट किया। मार्करम 6 और मुकुल चौधरी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को 30 गेंदों में 113 रनों की दरकार है।
PBKS vs LSG Live Score: ऋषभ पंत भी फिफ्टी से चूके
कप्तान ऋषभ पंत भी फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले। पंत को अर्शदीप ने 13वें ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। विकेटकीपर प्रभसिमरन अपील की, जिसपर अंपायर ने उंगली खड़ कर दी। ऐसे में पंत ने रिव्यू लिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। निकोलस पूरन 7 और एडेन मार्करम 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs LSG Live Score: फिफ्टी से चूके मिचेल मार्श
मिचेल मार्श फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 28 गेंदों में 40 रन जुटाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बार्टलेट को कैच कराया। मार्श ने पंत (29)* के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की।
PBKS vs LSG Live Score: 100 के पार पहुंची लखनऊ टीम
लखनऊ टीम ने दसवें ओवर में जाकर 100 का आंकड़ा पार किया है। पंजाब के गेंदबाजों ने एलएशजी की रन गति पर लगाम रखी है। हालांकि, मार्श फिफ्टी (39)* की ओर बढ़ रहे हैं। कप्तान पंत 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
PBKS vs LSG Live Score: बदोनी बने वैशाख का शिकार
लखनऊ टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 61 रन बोटरे। विजयकुमार वैशाख ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बदोनी का शिकार किया। उन्होंने छक्का मारने के चक्कर में मिडविकेट की दिशा में बार्टलेट को कैच थमाया। बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का है। मिचेल मार्श 15 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs LSG Live Score: अर्शदीप सिंह की हुई कुटाई
अर्शदीप सिंह की तीसरे ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने 17 रन लुटाए। बदोनी ने चौका जड़ा और तीन रन दौड़कर लिए। मार्श ने दो चौके लगाए और डबल निकाला।
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी का हुआ आगाज
लखनऊ की पारी का आगाज हो गया है। मिचेल मार्श और आयुष बदोनी लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 2 रन दिए।
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को मिला 255 का टारगेट
पंजाब ने लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया है। प्रिंस ने 20वें ओवर 5 रन दिए और शशांक (17) और स्टोइनिस (29) का शिकार किया। यान्सेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
BKS vs LSG Live Score: नेहल वढेरा का नहीं चला बल्ला
पंजाब की आधी टीम ढेर हो गई है। नेहल वढेरा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 7 गेंदों में 13 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। नेहल को मणिमारन सिद्धार्थ ने 17वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। शशांक सिंह 6 और स्टोइनिस 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
BKS vs LSG Live Score: श्रेयस अय्यर सस्ते में लौटे
पंजाब का चौथा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है। वह सस्ते में पवेलियन लौटे हैं। अय्यर ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। उन्हें मोहसिन खान ने मोहम्म्द शमी को लपकवाया।
BKS vs LSG Live Score: प्रियांश भी शतक से दूर रह गए
प्रियांश आर्य महज सात रनों से शतक से दूर रह गए। उन्होंने 37 गेंदों में चार चौकों और 9 छक्कों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। प्रियांश को मणिमारन सिद्धार्थ ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह लॉन्ग ऑफ के ऊपर से हवाई फायर करने के प्रियास में मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर 5 और मार्कस सटोइनिस 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
PBKS vs LSG Live Score: सेंचुरी से चूके कूपर कोनोली
कूपर कोनोली सेंचुरी से चूक गए हैं। उन्होंने 46 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के हैं। कोनोली को प्रिंस यादव ने 14वें ओवर में आउट किया। उन्होंने प्रियांश के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की दमदार साझेदारी की। प्रियांश शतक से सात रन दूर हैं।
PBKS vs LSG Live Score: कोनोली ने भी ठोका अर्धशतक
कोनोली ने भी अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में पचासा पूरा किया। शमी ने 11वें ओवर में 19 रन लुटाए। कोनोली ने दो छक्के और एक चौका मारा। प्रियांश 67 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
PBKS vs LSG Live Score: प्रियांश ने ठोकी फिफ्टी
प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी है। पंजाब ने 9वें ओवर ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कूपर कोनोली भी पचासे के नजदीक हैं। वह 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। प्रियांश के खाते में 57 रन हैं।
PBKS vs LSG Live Score: 50 के पार पहुंची पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 60 का आंकड़ा पार कर लिया है। छह ओवर के बाद पीबीकेएस का स्कोर 63/1 है। मोहसिन खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 20 रन दिए। उन्हें प्रियांश ने आड़े हाथ लेते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए। प्रियांश 40 और कोनोली 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PBKS vs LSG Live Score: शमी ने पहले ओवर में दिया झटका
पंजाब किंग्स ने खराब आगाज किया है। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में झटका दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। उनका खाता नहीं खुला। प्रियांंश आर्य (1) का साथ देने के लिए कूपर कोनोली (4) आए हैं।
PBKS vs LSG Live Score: इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
PBKS vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
पंजाब बनाम लखनऊ मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सात बजे टॉस के लिए मुल्लांपुर के मैदान पर मौजूद होंगे।
PBKS vs LSG Live Score: पंजाब ने चेज में किया कमाल
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। पीबीकेएस की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा। अंक तालिका में फिलहाल आठवें स्थान पर मौजूद लखनऊ की टीम लगातार दो हार के बाद दबाव में है। प्रिंस यादव एलएसजी के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके बाद आवेश खान (5 विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं।
PBKS vs LSG Live Score: अर्शदीप बनाम एडेन मार्करम
पीबीकेएस के पेसर अर्शदीप सिंह ने टी20 क्रिकेट में एडेन मार्करम को 7 बार (औसत 15.71) और मिचेल मार्श को तीन बार (औसत 15) आउट किया है। एलएसजी की बैटिंग की दिक्कतों को देखते हुए पंजाब टीम अपने लीड पेसर पर भरोसा करेगी ताकि मैच में शुरुआत में सफलता हासिल की जा सके। अर्शदीप ने मुंबई के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेकर लय में वापसी के संकेत दिए।
PBKS vs LSG Live Score: ऋषभ पंत हुए थे रिटायर्ड हर्ट
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पिछले मैच में कोहनी में चोट लग गई थी। पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कुल 6 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाया। एलएसजी के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने पुष्टि की है कि पंत पूरी तरह फिट हैं और रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।