शुभमन गिल-साईं सुदर्शन की टॉप-5 में एंट्रीं, ऑरेंज कैप की रेस में कितना नीचे खिसके वैभव सूर्यवंशी? विराट भी लिस्ट में

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टॉप-3 तक वही खिलाड़ी हैं जो पहले थे, लेकिन चौथे पांचवें और 6वें स्थान के लिए बड़े परिवर्तन हुए हैं। देखिए पूरी लिस्ट।

शुभमन गिल-साईं सुदर्शन की टॉप-5 में एंट्रीं, ऑरेंज कैप की रेस में कितना नीचे खिसके वैभव सूर्यवंशी? विराट भी लिस्ट में

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टॉप-3 तक वही खिलाड़ी हैं जो पहले थे, लेकिन चौथे पांचवें और 6वें स्थान के लिए बड़े परिवर्तन हुए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ी छलांग लगाई है और वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, उनके जोड़ीदार साईं सुदर्शन ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली है। वैभव सूर्यवंशी अब तक टॉप-5 में बने हुए थे लेकिन इस मैच में गिल और साईं के शानदार प्रदर्शन के कारण वे टॉप-5 से नीचे खिसक गए हैं और सूची में 6वें स्थान पर हैं। विराट कोहली अब भी टॉप-10 की लिस्ट में बने हुए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में बड़ा फेरबदल

मौजूदा वक्त में ऑरेंज कैप सनइराजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर है, जिन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 494 रन बनाए हैं और पिछले कई दिनों से टॉप पर बने हुए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इस सूची में 11 मैचों की 11 पारियों में 468 रनों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में 462 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 84 रनों की पारी के साथ गिल ने 6 अंकों का उछाल मारा है। इस मैच से पहले वे ऑरेंज कैप की रेस में 10वें स्थान पर थे। पांचवें स्थान पर 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रनों के साथ साईं सुदर्शन पांचवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉप-5 से नीचे खिसके वैभव-ईशान, कोहली-10 पर

ऑरेंज कैप की रेस में 6वें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं। GT Vs RR मैच से पहले वे टॉप-5 में थे, लेकिन अब नीचे खिसक गए हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। ईशान किशन भी नीचे खिसके हैं और 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 409 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 10 पारियों में 402 रनों के साथ 8वें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने 8 पारियों में 380 रन बनाए हैं और लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में 10वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए हैं। पिछले मैच में कोहली शून्य पर आउट हो गए थे।

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.50210.184336
केएल राहुल111146846.80180.004824
शुभमन गिल101046246.20160.424420
साई सुदर्शन111144040.00157.714420
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
ईशान किशन111140937.18186.764122
संजू सैमसन101040257.43167.504221
रयान रिकेल्टन8838054.29190.952533
विराट कोहली101037947.38164.074215
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।