विराट कोहली नहीं, ये खिलाड़ी अहमदाबाद में लगाएगा IPL फाइनल खेलने की हैट्रिक, सुयश शर्मा और साल्ट के नाम भी खास रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 का फाइनल इसलिए खास है, क्योंकि इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वे आईपीएल का फाइनल खेलने की हैट्रिक लगा लेंगे। कुमार 2024 और 2025 के आईपीएल फाइनल का हिस्सा थे और 2026 में भी वे आरसीबी की ओर से खेलते दिखेंगे।

आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए स्टेज सेट हो चुका है और दोनों टीमें कंफर्म हो चुकी हैं। 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक खिलाड़ी ऐसा है जो आईपीएल का फाइनल खेलने की हैट्रिक लगा सकता है। यह खिलाड़ी विराट कोहली नहीं, बल्कि लंबे समय भारतीय टीम में उनके ही टीममेट रहे भुवनेश्वर कुमार हैं।
लगातार तीन आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भुवी के नाम
भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 का फाइनल इसलिए खास है, क्योंकि इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वे आईपीएल का फाइनल खेलने की हैट्रिक लगा लेंगे। कुमार ने साल 2024, में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल में शिरकत की थी। इसके बाद 2025 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। भुवी के आने के बाद आरसीबी की टीम की एकदम किस्मत ही बदल गई और 18 साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रही यह टीम ना सिर्फ फाइनल में पहुंची बल्कि खिताब भी अपने नाम किया। भुवनेश्वर कुमार पंजाब किंग्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम का अहम हिस्सा थे और उन्होंने दो बड़े विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल 2026 में भी आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाने में भुवनेश्वर कुमार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस सीजन अब तक 15 मुकाबलों में 26 विकेट लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 31 मई को खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरते हुए भुवी फाइनल खेलने की हैट्रिक लगाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
सुयश शर्मा और साल्ट भी तीनों फाइनल के स्क्वॉड का हिस्सा रहे
भुवनेश्वर कुमार के अलावा दो अन्य खिलाड़ी भी ऐसे हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार आईपीएल फाइनल के स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं। दरअसल, सुयश शर्मा 2024 में जब केकेआर आईपीएल फाइनल जीती थी तब वे केकेआर की स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन फाइनल में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। फिल साल्ट भी आईपीएल 2024 में केकेआर के स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन फाइनल से पहले वे अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ गए थे। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी आरसीबी के लिए साल 2025 के फाइनल मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे और आईपीएल 2026 में ये प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड तो इन खिलाड़ियों के पास भी है भले ही इन्होंने मुकाबला ना खेला हो।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



