RCB नहीं…ये टीम जीत सकती है दूसरी IPL ट्रॉफी; सुरेश रैना हैरान क्यों कोई नहीं कर रहा इसके बारे में बात

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ-साथ गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हर कोई आरसीबी और जीटी की जीत के दावे कर रहा है, मगर हैदराबाद को लेकर कम बात हो रही है।

RCB नहीं…ये टीम जीत सकती है दूसरी IPL ट्रॉफी; सुरेश रैना हैरान क्यों कोई नहीं कर रहा इसके बारे में बात

IPL 2026 प्लेऑफ के लिए डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु समेत गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं चौथी टीम का फैसला लीग स्टेज के बचे तीन मैचों में हो जाएगा। आखिरी पायदान के लिए राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स रेस में हैं। आरसीबी और जीटी ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह दोनों टीमें क्वालीफायर-1 में एक दूसरे से भिड़ेगी। सुरेश रैना का कहना है कि हर कोई आरसीबी और जीटी के जीतने की बात कर रहा है, मगर उनके अनुसार एसआरएच भी ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल का इतिहास रहा है अधिकतर सीजन में ट्रॉफी वही टीम जीती है जो लीग स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे पायदान पर करती है। एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों ने बहुत कम ही बार खिताब उठाए हैं। सुरेश रैना का मानना है कि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद यह कारनामा कर सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर सुरेश रैना ने कहा, “हम बात कर रहे हैं कि गुजरात जीत सकता है, RCB इसे डिफेंड कर सकता है। लेकिन हैदराबाद ने 10 साल में कोई ट्रॉफी नहीं जीती है, और उनके बारे में ज्यादा बात भी नहीं हो रही है। जैसा कि भज्जी पाजी कह रहे हैं, उनकी बैटिंग बहुत क्लीन दिख रही है। बॉलिंग में, पैट कमिंस आए हैं, और उन्होंने साकिब, हिंज को भी खिलाया है।

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि इस टीम में दूसरी बार ट्रॉफी उठाने की भी काबिलियत है। वे पहले भी एक बार डेक्कन चार्जर्स के समय में जीत चुके हैं, जब एडम गिलक्रिस्ट कप्तान थे, और फिर 2016 में जब डेविड वॉर्नर थे। मुझे लगता है कि इस टीम की मजबूती बहुत मज़बूत है। वे IPL जीतने के मजबूत दावेदार हैं। उनके बारे में ज्यादा बात नहीं हो रही है, लेकिन वे तीन या चार टीमों को हैरान कर सकते हैं।"

आरसीबी और जीटी का मैच धर्मशाला में 26 मई को खेला जाना है। आरसीबी इस सीजन धर्मशाला में मैच खेल चुकी है, वहीं जीटी और एसआरएच ने यहां इस बार कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में आरसीबी को एडवांटेज मिल सकता है। इसके अलावा टेबल टॉपर होने की वजह से भी आरसीबी को फायदा पहुंच सकता है क्योंकि धर्मशाला का मौसम खराब है।

सुरेश रैना ने कहा, “RCB यह मैच 26 तारीख को धर्मशाला में GT के खिलाफ खेलेगी। और एक और बात यह है कि गुजरात और हैदराबाद ने अभी तक धर्मशाला में कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए RCB ने वहां PBKS के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है। तो यह भी एक प्लस पॉइंट होगा, क्योंकि वे पहले ही सभी जगहों पर मैच खेल चुके हैं। साथ ही, इसके लिए कोई रिज़र्व डे नहीं है। हाल ही में, हिमाचल में मनाली के पास बर्फबारी भी देखी गई थी। बहुत गर्मी हो सकती है। आप जानते हैं, अगर आप टेबल में टॉप पर हैं और बारिश होती है, तो आप सीधे फाइनल में पहुंच जाते हैं, तो यह भी एक फायदा है।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।