
इस बार आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि नहीं मिल सकती। उन्हें ही क्यों, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकते। बोली भले ही इससे ज्यादा की लग जाए, लेकिन विदेशी खिलाड़ी इससे ज्यादा नहीं पा सकता।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। वह आंद्रे रसेल, फाफ डु प्लेसिस के बाद तीसरे बड़े खिलाड़ी हैं जिन्होंने 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पीछे हटे हैं।

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाली नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीलामी के लिए लिस्टेड खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बेस प्राइस है। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इनमें वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

संजू सैमसन ने बताया है कि पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़कर उन्हें कैसा लग रहा है। सीएसके ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वह पीली जर्सी को लेकर अपनी फीलिंग के बारे में बता रहे हैं। संजू सैमसन कहते दिख रहे हैं कि उन्हें चैपिंयन जैसा फील हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने भी 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें 4 भारतीय और 3 विदेशी हैं। इसके अलावा उसने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स और नीतीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेड किया। अभी उसके पास 16 खिलाड़ी हैं जिनमें से 13 रीटेन किए गए और 3 अन्य टीमों से ट्रेड में लाए गए खिलाड़ी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम का मानना है कि आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को चीजों को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एलएसजी को अगले साल अहम मौकों को भुना कर जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को 2026 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। राहुल द्रविड़ ने इस साल अगस्त में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।

संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा की अदला-बदली को लेकर सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बहुचर्चित डील में देरी हो रही है। वजह है एक बड़ा पेच। संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा की अदला-बदली में तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन असली पेच इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लेकर फंसा है।

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि अगर संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन को सीएसके को देने के लिए तो तैयार है लेकिन उनके बदले में जिन खिलाड़ियों को चाहता है उसे लेकर बात नहीं बन पा रही।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में 6 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। अडानी ग्रुप भी इसमें शामिल है। आरसीबी का स्वामित्व डियाजियो ग्रेट ब्रिटेन के पास है। उसे उम्मीद है कि 31 मार्च 2026 तक बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पिछले कुछ सालों से हर आईपीएल सीजन से पहले ये सवाल जरूर उठता है कि क्या इस बार महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। वह 44 वर्ष से ज्यादा के हो चुके हैं, लिहाजा 2026 के आईपीएल सीजन को लेकर भी यह सवाल उठना लाजिमी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी रिटायर होने नहीं जा रहे।

रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि वैभव सूर्यवंशी ने जब आईपीएल 2025 में तूफानी शतक जड़ा था तब ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन हैरान रह गए थे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि 14 वर्ष का एक लड़का इस तरह की बल्लेबाजी कर रहा है।

ऐसी चर्चाएं हैं कि विराट कोहली ने आरसीबी के साथ अपने कॉमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट का अभी रीन्यूअल नहीं कराया है। इसके बाद अटकलें लगने लगी हैं कि वह आईपीएल से रिटायर हो रहे हैं या फिर आरसीबी को छोड़ रहे हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया है। उन्होंने इसके पीछे निजी वजहों का हवाला दिया है। उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए ये फैसला लिया है। वह आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े थे।

क्रिस गेल ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे और कब उन्हें 2011 में आरसीबी से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में हार के बाद वह वेस्टइंडीज टीम से भी बाहर कर दिए गए थे। वह हर तरह के क्रिकेट से दूर थे और निराश थे। एक रात जमैका में जब वह नाइटक्लब में थे, तभी RCB ने उनसे संपर्क किया।

श्रेयस अय्यर ने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया है कि जब एक आईपीएल मैच के दौरान वह बॉल बॉय थे तो आरसीबी के स्टार रॉस टेलर से हाथ मिलाने के लिए वह दौड़ पड़े थे। उन्हें अब भी टेलर का उनसे हाथ मिलाना याद है।

रॉबिन उथप्पा ने हरभजन सिंह और श्रीसंत से जुड़े बहुचर्चित थप्पड़ कांड का वीडियो लीक किए जाने को लेकर माइकल क्लार्क पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसे ही मामले से अगर कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जुड़ा होता तो भी क्या वह ऐसा ही करते? उन्होंने नस्लीय भेदभाव और दोहरे मापदंड पर भी सवाल किए।

हरभजन सिंह ने 2008 के आईपीएल के दौरान एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने के वीडियो को इतने साल बाद लीक किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ये ठीक नहीं है, ऐसा नहीं होना चाहिए। वीडियो को तत्कालीन आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में लीक किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आर अश्विन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिग्गज स्पिनर एक अलग ही कहानी लिख रहे हैं, यह हर कोई नहीं कर सकता। उनके अगले सीजन में द हंड्रेड खेलने की चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि आईपीएल के पैसों का मोह छोड़ना सबके बस की बात नहीं है।

इस साल के आईपीएल सीजन में आरसीबी ने 19 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। लेकिन उसके अगले दिन के जश्न में मचे भगदड़ ने ऐतिहासिक कामयाबी को कसैला बना दिया। अब 84 दिन बाद उसके एक्स हैंडल पर कुछ पोस्ट किया गया है। चुप्पी तोड़ते हुए पीड़ितों और फैंस के लिए RCB केयर्स पहल का ऐलान किया गया है।