जानिए कब शुरू होगी न्यूजीलैंड की नई T20 लीग NZ20? सामने आई लॉन्च की नई टाइमलाइन
न्यूजीलैंड की नई T20 लीग NZ20 अब थोड़ी देर से शुरू होगी। लॉन्च की नई टाइमलाइन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी कर दी है। पहले यह टूर्नामेंट 2026-27 के समर सीजन में शुरू होने वाला था, लेकिन अब एक साल टाल दिया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड यानी एनजेडसी को अपनी नई टी20 लीग NZ20 के लॉन्च को थोड़ा टालना पड़ा है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू होने वाले इस नए टी20 टूर्नामेंट को एक साल के लिए आगे खिसका दिया है। मेंस और वुमेंस कैटेगरी में खेले जाने वाला नया टी20 टूर्नामेंट अब 2027-28 के समर सीजन से शुरू हो सकता है। इस बात की जानकारी खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है। इसके पीछे की वजह भी बोर्ड ने बताई है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्च में अपने घरेलू T20 स्ट्रक्चर के भविष्य के लिए NZ20 को “सैद्धांतिक रूप से” पसंदीदा ऑप्शन के तौर पर पहचाना था। अब बोर्ड लाइसेंस देने और नई लीग शुरू करने के प्रस्ताव पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सभी पार्टियों के साथ मिलकर और अच्छे से काम कर रहा है। बोर्ड और अन्य हितधारकों के बीच की चर्चाएं पॉज़िटिव और प्रोडक्टिव रही हैं। जनवरी 2027 में प्रस्तावित लॉन्च की दिशा में कई तरह के कामों में काफी विकास देखने को मिला है।
हालांकि, NZC और संभावित इन्वेस्टर्स के साथ बातचीत अभी जारी रही है। इस वजह से कॉम्पिटिशन शुरू करने के लिए जरूरी काम पूरा करने के लिए और समय चाहिए। बोर्ड और स्टेक होल्डर्स के बीच का सबसे बड़ा मुद्दा इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर का रहा है, जिसमें जनवरी और फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शेड्यूल हैं। ऐसे में लीग के लिए काफी कम समय बोर्ड के पास है। यही वजह है कि लॉन्च को थोड़ा सा खिसकाना पड़ा है।
पहली बॉल से यादगार बने टूर्नामेंट
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की चेयरमैन डायना पुकेटापु-लिंडन ने कहा कि उनके बोर्ड ने इस बदलाव का सपोर्ट किया है। पुकेटापु-लिंडन ने कहा, “हमारा फोकस यह पक्का करना है कि न्यूज़ीलैंड में घरेलू T20 क्रिकेट का भविष्य सस्टेनेबल, कॉम्पिटिटिव और ग्लोबल गेम के साथ जुड़ा हो। हम NZ20 के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अब तक हुई प्रोग्रेस से उत्साहित हैं। अभी और समय लेने से यह पक्का करने में मदद मिलेगी कि कॉम्पिटिशन लंबे समय तक सफल रहे।"
वहीं, NZ20 कॉन्सेप्ट को देख रहे मैकिनॉन ने कहा कि बदले हुए लॉन्च विंडो से आखिर में फैंस को फायदा होगा।उन्होंने कहा, “दिसंबर 2027 में लॉन्च करके, हम यह पक्का कर सकते हैं कि कॉम्पिटिशन पहली ही बॉल से उम्मीदों पर खरा उतरे और फैंस, खिलाड़ियों और पार्टनर्स को वह एक्सपीरियंस दे जिसके वे हकदार हैं।” NZC और NZ20 इसे बनाने के प्रोसेस में मिलकर काम करते रहेंगे, और आगे के अपडेट सही समय पर दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



