बिना मैच खेले रचिन रविंद्र कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर निकले, फ्रेंचाइजी ने वजह बताई
बल्लेबाज रचिन रविंद्र कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड से अलग हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए आईपीएल छोड़ दिया है। वह इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे की तैयारियां शुरू करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर टीम के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही। केकेआर की टीम शनिवार को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी।
केकेआर ने शुक्रवार को बताया, ''रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए अपनी टेस्ट क्रिकेट की तैयारियां शुरू करने के लिए घर लौट गए हैं। '' आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रविंद्र को खरीदा था, इस तरह वह इस सत्र में अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेले बिना ही घर लौट गए।
केकेआर ने मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर बड़े नाम वाले खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को प्राथमिकता दी। 26 वर्षीय रविंद्र अब इंग्लैंड के अपने पहले दौरे के लिए लाल गेंद की ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड में तीन मैच की टेस्ट सीरीज से पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। ये मैच लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और नॉटिंघम (25-29 जून) में खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड इस समय 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविंद्र ने अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 176 रन बनाए और माउंट माउंगानुई में 72 रन नाबाद तथा 46 रन की पारियां खेलीं।
लगभग एक महीने के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शीर्ष दो में जगह बनाने की कवायद में लगी गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। अनुभवी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जिससे उन्हें फिर से कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर सवाल उठने लग गए हैं।
केकेआर को मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत के लिए सातवें मैच (आधे चरण) तक इंतजार करना पड़ा था। वह इस दौरान एक संतुलित टीम संयोजन तैयार करने में नाकाम रहा। केकेआर ने इसके बाद लगातार चार मैच जीते लेकिन पिछले मैच में विराट कोहली के शानदार शतक के कारण उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



