तीन मैच 3 कप्तान, 13 साल बाद IPL में पहली बार हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस की टीम लगातार तीन मैचों में तीन कप्तानों का इस्तेमाल करने वाली आईपीएल में दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले पुणे वॉरियर्स ने 2013 में ऐसा किया था।

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले तीन मैचों में अलग-अलग कप्तान उतारे हैं। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक और सूर्यकुमार दोनों ही चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और इस वजह से जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई, इस तरह मुंबई ने लगातार तीन मैचों में अलग-अलग कप्तान उतारे। इससे पहले 2013 में पुणे वॉरियर्स की टीम के साथ ऐसा हुआ था।
IPL में सिर्फ दो बार हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस और पुणे वॉरियर्स की टीमों ने आईपीएल के इतिहास में लगातार तीन मैचों में अलग-अलग तीन कप्तानों ने कप्तानी की है। जारी सीजन में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण कई मैचों से बाहर रहे और इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली। हालांकि सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में बुमराह ने पहली बार आईपीएल में कप्तानी की। इससे पहले 2013 में पुणे वॉरियर्स की टीम के साथ भी यही हुआ था, जहां रॉस टेलर, एंजलो मैथ्यूज और एरोन फिंच ने टीम की कप्तानी की थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को आईपीएल मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की अंतिम एकादश में वापसी हुई है।कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बहुत ही सीधा फैसला है। हमें दो के दोनों ही मैच जीतने हैं। हमारा पूरा फोकस इस चीज पर ही है। हमें पूरे 40 ओवर्स तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। यह पिच कवर्स के अंदर काफी रही है। देखते हैं कि पिच कैसी खेलती है। अब हमें अपने सम्मान के लिए खेलना है। आप हर मैच को जीतना चाहते हैं। आप बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस का इतिहास रहा है कि वो इतने टाइटल जीते हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि सिर उठाकर मुंबई इंडियंस का सबसे बेहतरीन तरीके से प्रतिनिधित्व करें। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मैं और अल्लाह गजनफर वापस आए हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने इस मैच से पहले 12 मैच खेले हैं और सिर्फ चार में जीत हासिल कर सकी। टीम ने 8 मुकाबले गंवाए हैं। वहीं कोलकाता की टीम अब भी रेस में बनी हुई है। कोलकाता ने 12 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं और 6 मुकाबले गंवाए हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



