मुकुल चौधरी ने बताया IPL 2026 में कौन सी 4 टीमें करेंगी क्वालीफाई, LSG के लिए कहा- हम करके दिखाएंगे

Apr 10, 2026 07:20 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 में कौन सी चार टीमें क्वालीफाई करेंगी इस सवाल का जवाब पिछले मैच के हीरो मुकुल चौधरी ने दिया है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कौन सी चार टीमों को रखा है और लखनऊ के बारे में क्या कहा है जानिए।

मुकुल चौधरी ने बताया IPL 2026 में कौन सी 4 टीमें करेंगी क्वालीफाई, LSG के लिए कहा- हम करके दिखाएंगे

गुरुवार, 9 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 15वें मैच में एक नए सुपरस्टार का उदय हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुकुल चौधरी ने ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को जो एक वक्त तक हार रही थी, अकेले दम पर विजयी बना दिया। मुकुल चौधरी ने इस मैच में छक्कों की झमाझम बारिश की। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौधरी ने 7 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने चौधरी के दम पर केकेआर द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

IPL 2026 में क्वालीफाई करेंगी ये 4 टीमें- मुकुल

इस मैच को सिंगल हैंडेडली जिताने के बाद अब मुकुल चौधरी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। उन्होंने आईपीएल 2026 में खरीदे जाने के बाद एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उनसे पूछा गया था कि कौन सी चार टीमें इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके जवाब में मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स समेत 4 और टीमों का नाम लिया था। उन्होंने अपने प्रिडिक्शन में आरसीबी की दमदार टीम को भी शामिल किया था। मुकुल को सीएसके की टीम पर भी भरोसा है। आईपीएल 2025 में आखिरी पायदान पर फिनिश करने वाली येलो आर्मी के लिए भी मुकुल ने कहा कि यह टीम इस सीजन के आईपीएल में क्वालीफाई कर सकती है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को भी टॉप-4 का दावेदार माना।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हम गुस्सा नहीं, करके दिखाएंगे- LSG टॉप-4 में होगी

मुकुल चौधरी से शुभांकर मिश्रा के पोडकास्ट में पूछा गया कि आईपीएल 2026 में कौन सी चार टीमें प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके जवाब में उन्होंने आईपीएल 2026 के प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों के रूप में आरसीबी (RCB), एलएसजी (LSG), सीएसके (CSK) और चौथी टीम के विकल्प के तौर पर मुंबई इंडियंस (MI) या हैदराबाद (SRH) का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि "आरसीबी ओके, एक हमारी एलएसजी हम करेंगे क्वालीफाई। जब उनसे पूछा गया कि बहुत सारे एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि लखनऊ की टीम नई है क्वालीफाई नहीं कर पाएगी तब आपको गुस्सा नहीं आया? इसके जवाब में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे आलोचकों पर गुस्सा क्यों करना है। ऐसे लोगों को तो हममें काबिलियत होगी तो हम करके दिखाएंगे और उन्होंने गलत साबित करेंगे। मुकुल ने कहा "गुस्सा नहीं वो गुस्से से जवाब थोड़ी देना वो करके देना है।" उन्होंने आगे अपनी भविष्यवाणी करते हुए कहा "आरसीबी, एलएसजी, सीएसके और एक और टीम मुझे लगती है वो एमआई या फिर हैदराबाद में से हो सकती है।"

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।