एमएस धोनी बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच? अश्विन ने बताया CSK का फ्यूचर प्लान
एमएस धोनी को लेकर आर अश्विन ने एक फैन को जवाब देते हुए कहा है कि जब आपके पास एमएस धोनी हैं तो फिर किसी और को खोजने की जरूरत क्या है। सीएसके नए कोच की तलाश में है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के अगले हेड कोच बन सकते हैं। सीएसके के लिए आईपीएल 2026 का सीजन खराब रहा है और टीम आखिरी मैच को हारने के साथ आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई। 14 में से 8 मैच इस सीजन सीएसके के ने गंवाए और 6 मैचों में टीम को जीत मिली। इसके बाद कहा रहा है कि हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर तलवार लटकी हुई है। इस बीच आर अश्विन ने एक बड़ा संकेत धोनी को लेकर दिया है।
एक्स पर एक फैन ने मजाक में पूछा कि अगर सीएसके स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस करने के बारे में सोच रही है तो उनका विकल्प आर अश्विन नहीं होने चाहिए। फैन ने मजे लेते हुए कहा कि अश्विन ने अपने चैनल पर उनकी प्लेइंग इलेवन को ही मैच से पहले रिवील कर दिया था। इसका जवाब आर अश्विन ने भी उसी अंदाज में दिया।
अश्विन ने लिखा, "आपसे बिल्कुल सहमत हूं! मैं 11 की घोषणा करूंगा और यह पक्का करूंगा कि विरोधी टीम को बॉलिंग और बैटिंग प्लान भी पता हों। असल में, ऊपर कही गई बातों से यह पक्का हो जाएगा कि एंटी करप्शन यूनिट मुझसे पूछताछ करेगी और मैं खुद भी फेल हो जाऊंगा। क्या तुम्हें नियम भी पता हैं? तुम कहां से आ रहे हो?" इसके बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया औरह कहा कि जब टीम के पास धोनी हैं तो उन्हें हेड कोच खोजने की जरूरत नहीं है। अश्विन ने आगे लिखा, "और आगे, जब Msd हैं तो तुम किसी को क्यों खोज रहे हो?"
एमएस धोनी की बात करें तो वे आईपीएल 2026 में एक भी मैच में नहीं खेले। शुरुआत में उनको काफ इंजरी थी, लेकिन बाद में कहा गया कि वे फिट हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को नहीं बिगाड़ रहे। आखिर में एक और इंजरी का हवाला दिया गया। यहां तक कि बाद में यह भी कहा गया कि वे प्लेऑफ्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, टीम जैसे ही अहमदाबाद गई तो धोनी ने भी चेन्नई से रांची की फ्लाइट पकड़ ली। ऐसे में कहा जा रहा है कि एमएस धोनी शायद अगले सीजन में आपको एक क्रिकेटर के तौर पर नजर न आएं, लेकिन एक नई भूमिका में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नजर आ सकते हैं। संभवतः यह कोचिंग से जुड़ी हो सकती है, जिसमें उन्हें मेंटॉर या फिर हेड कोच की भूमिका दी जा सकती है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



