एमएस धोनी के फैंस की ख्वाहिश दिल्ली में भी रह जाएगी अधूरी, CSK कैंप से आई बड़ी खबर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी के फैंस की ख्वाहिश दिल्ली में भी अधूरी रहने वाली है, क्योंकि महान क्रिकेटर एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलने वाले हैं। CSK कैंप से यह बड़ी खबर सामने आई है। 

एमएस धोनी के फैंस की ख्वाहिश दिल्ली में भी रह जाएगी अधूरी, CSK कैंप से आई बड़ी खबर

जो फैंस इस बात की आस लगाए हुए थे कि महेंद्र सिंह धोनी को वह दिल्ली में मंगलवार 5 मई को खेलते हुए देख पाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच के लिए एमएस धोनी दिल्ली पहुंचे ही नहीं है। वह अभी भी चेन्नई में हैं और अपना रिहैब जारी रखे हुए हैं। आईपीएल 2026 में अभी तक वह पहला मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, धोनी कई बार चेन्नई में नेट्स में नजर आए हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वे अभी तक फिट नहीं हैं।

एमएस धोनी नई दिल्ली नहीं आए हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार (5 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। पूर्व कप्तान और CSK के स्टार खिलाड़ी चेन्नई में ही रुके हुए हैं, जहां वह पिंडली की चोट (काफ इंजरी) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। यह साफ हो गया है कि धोनी अभी भी मैच के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने इस सीज़न में उनके खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया है। वे आखिर में कुछ मैचों में खेलते हुए दिखाई पड़ सकते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टीम के एक सीनियर अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, "वह किसी न किसी स्टेज पर उपलब्ध होंगे।" CSK के पास इस सीजन में पांच और लीग फेज के गेम बचे हैं। इनमें से एक मुकाबला सीएसके कल यानी 5 मई को खेलेगी। इसके बाद चार मैच बाकी रह जाएंगे, जिनमें से दो मुकाबले चेन्नई में होंगे और एक मैच लखनऊ में और एक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस दौरान सीएसके को दो मुकाबले खेलने हैं। इनमें एक घर पर होगा और दूसरा लखनऊ के होम ग्राउंड पर।

धोनी नहीं खेले एक भी मैच

एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी गेम नहीं खेला है। उनका आखिरी IPL गेम लगभग एक साल पहले, 25 मई, 2025 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स बिना एमएस धोनी के 9 मैच अब तक इस सीजन खेले हैं, जिनमें से चार मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सीएसके छठे स्थान पर है। उनके पास प्लेऑफ्स में पहुंचने का अच्छा मौका है। अगर वे बाकी बचे पांच मैच जीत जाते हैं तो आसानी से प्लेऑफ्स में पहुंच जाएंगे। एक मैच भी वे हारकर टॉप 4 में जगह बना सकते थे, लेकिन तीन में से दो मैच हारने पर कहानी समाप्त हो जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।