CSK vs SRH: एमएस धोनी आज का मैच खेल रहे हैं या नहीं? कप्तान गायकवाड़ बोले- वह मौजूद हैं लेकिन...

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम अपडेट दिया। सीएसके की सोमवार को 'करो या मरो' में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से टक्कर हो रही है।

CSK vs SRH: एमएस धोनी आज का मैच खेल रहे हैं या नहीं? कप्तान गायकवाड़ बोले- वह मौजूद हैं लेकिन...

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को आईपीएल 2026 में खेलते हुए देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। हालांकि, फैंस का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। धोनी सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच में भी मैदान पर नहीं उतरेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद इसकी पुष्टि की। यह सीएसके का मौजूदा सीजन में 13वां और चेन्नई के मैदान पर आखिरी लीग मैच है। कहा जा रहा था कि धोनी घरेलू मैदान पर उतर सकते हैं लेकिन वह चोट से पूरी तरह नहीं उबरे। 44 वर्षीय धोनी पिंडली की चोट के कारण सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

‘धोनी मौजूद हैं लेकिन...’

सीएसके ने एसआरएच के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टॉस के बाद रवि शास्त्री ने गायकवाड़ से पूछा कि धोनी कहां हैं और क्या वह आज का मैच खेल रहे हैं? जवाब में सीएसके कप्तान ने कहा, ''वह यहां मौजूद हैं लेकिन वह यह मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। लेकिन पता नहीं अगर हम यह मैच जीत जाए तो वह आखिरी मैच खेलें।'' पांच बार की चैंपियन सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में 21 मई को गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

CSK ने किया एक बदलाव

गायकवाड़ ने आगे कहा, ''फिलहाल कोई मुश्किल नहीं है। हमारे लिए सिंपल है। हमें एक बार में एक मैच पर ध्यान देने है और जीतने की कोशिश करनी है। अच्छी शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियां को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे और अपना बेस्ट देंगे।'' कप्तान ने इस गेम के प्रेशर के बारे में पूछने पर कहा, ''ऐसा कुछ नहीं है। बस हमें परिस्थितियों का सम्मान करना है और उस हिसाब से सबसे अच्छा क्या है, वो काम करना है। मुझे लगता है कि यहां पहले बैटिंग करना अच्छा रहेगा।'' सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह स्पिनर अकील हुसैन को शामिल किया गया है। एसआरएछ ने कोई बदलाव नहीं किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।