MS Dhoni जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी? CSK का नया वीडियो देखकर 'थाला' फैंस हो जाएंगे गदगद
MS Dhoni क्या जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं? ये एक बड़ा सवाल है, लेकिन CSK के नए वीडियो ने फैंस को खुश कर दिया है। एमएस धोनी नेट्स में जाते दिख रहे हैं, लेकिन ये वीडियो क्या पहले का है? ये अभी तय नहीं है।

IPL 2026 के पहले दो सप्ताह तक एमएस धोनी के खेलने की संभावना नहीं थी। इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने की थी। हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने ही फैंस को एक खुशखबरी दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी उनकी वापसी की खबर नहीं है, लेकिन जो वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है, उसे देखकर लगता है कि एमएस धोनी समय से पहले भी वापसी कर सकते हैं। एमएस धोनी के चाहने वालों के लिए भी ये बहुत बड़ी खबर है।
दरअसल, आईपीएल 2026 से ठीक पहले सीएसके ने बताया था कि काफ स्ट्रेन की वजह से पहले दो सप्ताह तक टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है। उसमें एमएस धोनी अपने किट बैग के साथ नेट्स में जाते हुए दिख रहे हैं। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एमएस धोनी की मैदान पर वापसी उन्हें जल्द देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर आप गौर से वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि थोड़ी बहुत लचक उनके पैर में अभी भी है, क्योंकि काफ स्ट्रेन को ठीक होने में थोड़ा वक्त लगता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक शख्स को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। जाहिर है कि वह सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होगा। कैमरामैन से दूर रहने की सलाह भी धोनी उस शख्स को देते हैं, जबकि कैप्शन में तमिल में सीएसके ने लिखा है, लाखों में एक। वाकई में धोनी लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में एक हैं। एमएस धोनी लगातार 19वां सीजन खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी उम्र 44 के पार है, लेकिन फिर भी वह सीएसके के फैंस के लिए इस सीजन भी मैदान मारने के लिए तैयार हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में करारी शिकस्त राजस्थान रॉयल्स से मिली थी, लेकिन चेन्नई अब अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में साफ लग रहा है कि एमएस धोनी सिर्फ खुद को टेस्ट करने के लिए नेट्स में आए हैं, क्योंकि वे सिर्फ धीमी गति की गेंदबाजी पर नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे और अपने पैरों को ज्यादा नहीं चला रहे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम से कम 3 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं होंगे।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



