राजस्थान रॉयल्स बनी IPL की नंबर-1 'चेज मास्टर', पंजाब किंग्स और SRH का रिकॉर्ड किया धराशायी

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे बड़ी चेज मास्टर बन गई है। 220 से ज्यादा रनों का टारगेट राजस्थान की टीम ने ही सबसे ज्यादा बार चेज किया है। इस तरह पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड टूट गया है।

राजस्थान रॉयल्स बनी IPL की नंबर-1 'चेज मास्टर', पंजाब किंग्स और SRH का रिकॉर्ड किया धराशायी

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 221 रनों को चेज करके न सिर्फ IPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 220 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स पहली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स ने धराशायी कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की अब नई चेज मास्टर बन गई है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19.1 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 225 रन बना दिए। 221 रनों का लक्ष्य राजस्थान के सामने था। महज 3 विकेट खोकर लखनऊ के खिलाफ विशाल स्कोर आरआर ने चेज कर लिया। चौथी बार राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में 220 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की, जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले सिर्फ 3-3 बार ही आईपीएल में 220 से ज्यादा रनों का लक्ष्य किसी टीम ने हासिल किया है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐसा किया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे ज़्यादा बार 220+ रन का पीछा करने वाली टीमें

4 - राजस्थान रॉयल्स

3 - पंजाब किंग्स

3 - सनराइजर्स हैदराबाद

2 - मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने 2 बार 220 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में जीत हासिल की है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। जयपुर में इस सीजन हर मैच की पहली पारी में 220 या इससे ज्यादा रन बने हैं। तीन बार चेज भी हुए हैं, लेकिन एक बार खुद राजस्थान की टीम ही उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी। उस मैच में टीम 160 रनों से पहले ही सिमट गई थी। राजस्थान की टीम इस मैदान पर इस सीजन एक ही मैच जीती है। लगातार तीन मैच टीम यहां हारी थी।

राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में अब आरआर के 14 पॉइंट्स हो गए हैं। आखिरी मैच को अगर राजस्थान ने जीता तो आसानी से टीम टॉप 4 में क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन हारने पर टीम के प्लेऑफ्स में जाने के चांस काफी कम हो जाएंगे और फिर अगर-मगर की स्थिति में रियान पराग की कप्तानी वाली टीम होगी। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल थे, क्योंकि रियान पराग चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।