IPL में 200+ स्कोर अब बच्चों का खेल? 2026 में बना महारिकॉर्ड, मिट्टी में मिले पिछले सारे कीर्तिमान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL में 2026 में कई सारे रिकॉर्ड अब तक टूट चुके हैं और आगे भी टूटने वाले हैं। इसी कड़ी में बुधवार 29 अप्रैल को भी एक रिकॉर्ड इस लीग में टूट गया। 2026 से पहले किसी भी सीजन में इतने ज्यादा 200 प्लस के टारगेट चेज नहीं हुए हैं।

IPL में 200+ स्कोर अब बच्चों का खेल? 2026 में बना महारिकॉर्ड, मिट्टी में मिले पिछले सारे कीर्तिमान

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के अभी तक 41 मैच ही खेले गए हैं, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड इस सीजन बन चुका है। एक तरह से कहा जाएगा कि आईपीएल 2026 ने रन चेज के मामले में आईपीएल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में कभी भी 10 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ था, लेकिन 2026 में आधे सीजन से थोड़ा सा आगे निकलने पर ही यह रिकॉर्ड कायम हो चुका है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 244 रनों का टारगेट चेज किया, वैसे ही एक रिकॉर्ड बन गया। यह आईपीएल 2026 में 10वीं बार था, जब किसी टीम ने 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया हो। इससे पहले साल 2025 के पूरे सीजन में कुल 9 बार 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट टीमों द्वारा हासिल किया था। यहां तक कि खुद एसआरएच दो बार इस सीजन 200 से ज्यादा का टारगेट हासिल कर चुकी है। वहीं, पंजाब किंग्स ने तो 3 बार ऐसा कर दिखाया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल 74 मैचों में कुल 9 बार ही 200 या इससे ज्यादा का टारगेट टीमों ने चेज किया था, जबकि 2023 के सीजन में सिर्फ 8 बार ऐसा हुआ था। वहीं, 2024 में तो सिर्फ 6 बार ही टीमें 200 से ज्यादा का टारगेट चेज कर पाई थीं। ऐसा भी नहीं है कि इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से ऐसा हो रहा है, क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर का रूल तो आईपीएल में 2023 से ही लागू हो चुका है। हालांकि, यह भी मानना होगा कि जबसे यह नियम लागू हुआ है, तब से 200 प्लस का टारगेट चेज करना आसान हो गया है।

IPL के किसी भी एडिशन में 200 या उससे ज़्यादा रन का सबसे सफल चेज़

2026 में 10 बार*

2025 में 9 बार

2023 में 8 बार

2024 में 6 बार

पिछले चार सीजन में कुल 33 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट हासिल हुआ है, जबकि आईपीएल के पहले 15 सीजन में कुल 15 बार ही ऐसा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेम किस दिशा में जा रहा है और गेंदबाजों की हालत क्या रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतिहास की टॉप 5 रन चेज में से 3 तो 2026 के सीजन में ही आई हैं। यहां तक कि सबसे बड़ी रन चेज भी इसी सीजन देखने को मिली है। पंजाब किंग्स ने 265 रनों का टारगेट भी हासिल कर लिया है। एसआरएच ने इस सीजन एक बार 229 और एक बार 244 रनों का टारगेट चेज किया है। पंजाब किंग्स 2024 में 262 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है, जबकि एसआरएच ने पिछले साल 246 रनों का टारगेट भी हासिल किया हुआ है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।