एक IPL सीजन में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन; वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया रिकॉर्ड; लिस्ट में क्रिस गेल हैं फिसड्डी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में धमाकेदार पारी खेली। वह एक आईपीएल सीजन में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने प्लेयर बन गए हैं। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने नया इतिहास रचा है।

एक IPL सीजन में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन; वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया रिकॉर्ड; लिस्ट में क्रिस गेल हैं फिसड्डी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जब चलता है तो रिकॉर्ड्स बुक हिल जाती है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 97 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने मुल्लांपुर के मैदान पर 29 गेंदों का सामना करने के बाद पांच चौके लगाए और 12 छक्के उड़ाए। राजस्थान ने 243/8 का स्कोर खड़ा किया और हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में एंट्री मारी। 15 साल के सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सूर्यवंशी ना सिर्फ क्रिस गेल (59) को पछाड़कर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने बल्कि बाउंड्री के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया।

सूर्यवंशी ने बटलर को पछाड़ा

दरअसल, सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सीजन में बाउंड्री के जरिए सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह 19वें सीजन में 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं, जिसमें से 610 बाउंड्री से आए। सूर्यवंशी ने कुल 120 बाउंड्री ठोकी हैं। उन्होंने 65 छक्के और 55 चौके लगाए हैं। युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर को पछाड़कर इतिहास रचा है। बटलर ने आईपीएल 2022 में में 17 मुकाबलों में 863 रन जोड़े थे, जिसमें 602 बाउंड्री से बनाए। बटलर ने सीजन में कुल 128 रन बाउंड्री लगाई थी। उन्होंने 83 चौके और 45 छक्के मारे थे। वह तब राजस्थान टीम में थे। बटलर अब गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

लिस्ट में क्रिस गेल हैं फिसड्डी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फेहसिस्त में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2016 में आईपीएल में 560 रन बाउंड्री से जुटाए थे। कोहली ने सीजन में 16 मैचों में कुल 973 रन बनाए थे, जो आज भी रिकॉर्ड है। उनके बल्ले से 121 बाउंड्री निकली थीं। कोहली ने 83 चौके और 28 छक्के ठोके। टॉप 5 लिस्ट में क्रिस गेल फिसड्डी हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने आईपीएल 2012 में 538 रन बाउंड्री के जरिए जोड़े। उन्होंने 17 मैचों में कुल 733 रन जुटाए थे। गेल ने 105 बाउंड्री जमाई थी। उन्होंने 59 छक्के जड़ने के अलावा 46 चौके जड़े। सूर्यवंशी ने गेल का तब का छक्कों का रिकॉर्ड 2026 के सीजन में ध्वस्त किया।

एक IPL सीजन में बाउंड्री से बनाए गए सबसे ज्यादा रन (कुल रन)

610 - 2026 में वैभव सूर्यवंशी (680)

602 - 2022 में जोस बटलर (863)

560 - 2016 में विराट कोहली (973)

538 - 2023 में शुभमन गिल (890)

538 - 2012 में क्रिस गेल (733)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।