IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी प्लेयर, जोश हेजलवुड ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जोश हेजलवुड ने आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली है। तेज गेंदबाज हेजलवुड आरसीबी का हिस्सा हैं।

IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी प्लेयर, जोश हेजलवुड ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी के चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक खास खारनामा अंजाम दिया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में तीन ट्रॉफी जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी और पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन को पछाड़ा, जिन्होंने दो आईपीएल ट्रॉफी जीतीं। हसी 2011 और 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से चैंपियन बने। वह फिलहाल सीएसके के बैटिंग कोच हैं। वॉट्सन ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और 2018 में चेन्नई की तरफ से खिताब जीता।

हेजलवुड ने ब्रावो की बराबरी कर ली

वहीं, 35 वर्षीय हेजलवुड ने आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन की बराबरी कर ली है। तीनों ने तीन खिताब जीते हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ब्रावो 2022 में आखिरी बार आईपीएल में खेले थे। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा हैं। केकेआर 19वें सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंची सकी। हेजलवुड ने पहली आईपीएल ट्रॉफी 2021 में सीएसके की ओर से जीती थी। वह 2022 में आरसीबी से जुड़े और दो खिताब जीते। श्रीलंका के पूर्व धाकड़ पेसर लसिथ मलिंगा ने चार बार बतौर प्लेयर खिताब जीता है। उन्होंने 2009 से 2019 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए ऐसा किया। कीरोन पोलार्ड आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलरांडर पोलार्ड ने पांच बार यह कमाल किया। वह 2009 से 2022 तक एमआई की ओर से ही खेले। पोलार्ड अब मुंबई टीम के बैटिंग कोच हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी प्लेयर

5 - कीरोन पोलार्ड

4 - लसिथ मलिंगा

3 - ड्वेन ब्रावो

3 - सुनील नरेन

3 - जोश हेजलवुड

ट्रॉफी जीतने के बाद क्या बोले हेजलवुड?

फाइनल की बात करें तो आरसीबी ने जीटी को 155/8 के स्कोर पर रोकने के बाद 12 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। हेजलवुड ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (10) और अरशद खान (15) का शिकार किया। हेजलवुड ने सीजन में 13 मैचों में 15 विकेट लिए। फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा कि आरसीबी के लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने में टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखने की रणनीति काम आई। हेजलवुड ने कहा, ''मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी ने टीम को बहुत अच्छे से तैयार किया है। सहयोगी स्टाफ भी बहुत बढ़िया है। जब हर तीन साल में टीमें बदलती हैं तो इतनी जल्दी ऐसा माहौल बनाना मुश्किल होता है। यह खिताब सबसे ऊपर है। पिछले साल हमें अपनी पहली जीत के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था। इस बार टीम के साथ ज्यादा सहज महसूस किया। पिछले साल जीत के साथ ही हमारे ऊपर से दबाव हट गया था। हम पूरे टूर्नामेंट में शांत और संयमित रहे। किसी न किसी खिलाड़ी ने हर बार आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। हमें 10 बार 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता। ''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।